
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
मुसलमान वोटरों को खींचने के लिए बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दिया है। बीजेपी रविवार को लखनऊ के क्राइस्ट चर्च कालेज में पसमांदा बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजित किया है। जिसकी जिम्मेदारी अल्पसंख्यक समाज के राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना की दी गई।
मुख्य अतिथि के रूप में रविवार को यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे। उन्होंने मुसलमानों हितैषी पार्टियां कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी से अब तक मुसलमानों का केवल वोट की राजनीति के लिए इस्तेमाल हुआ है। इस कार्यक्रम में यूपी सरकार के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी समेत कई बीजेपी अल्पसंख्यक समाज मोर्चा के नेता मौजूद रहे।
मुसलमानों को तेजपत्ता जैसा बना दिया : ब्रजेश पाठक
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी में राजनीतिक पार्टियां मुसलमानों को बिरयानी में पड़े तेजपत्ता की तरह बना दिया है । बिरयानी खाई और तेजपत्ता को बाहर निकाल फेंका। आजादी के बाद से देश में मुसलमानों को कांग्रेस, सपा और बसपा ने तेजपत्ता बना दिया। सिर्फ वोट लेने का काम किया है। वोट लेने के बाद इन लोगों के हित में काम नहीं किया ।
पीएम मोदी मुसलमानों के हितैषी : ब्रजेश पाठक
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश में लाखों मुसलमानों को निशुल्क मकान देकर बीजेपी ने यह साबित कर दिया है कि सबका साथ और सबका विकास हुआ है। केन्द्र और राज्य की सरकारें जनकल्याणकारी योजनाओं में अल्पसंख्यक समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि देश में साढ़े चार करोड़ लाभार्थी अल्पसंख्यक समाज से हैं। उन्होंने कहा कि देश में तमाम दल ऐसे हैं जो पसमांदा समाज को अपना थोक वोटर मानते थे लेकिन अब मुसमान समाज समझ चुका है कि बीजेपी मुसलमानों की हितैषी है ।
देश में मुसलमानों से किसी को नहीं खतरा
राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने इस कार्यक्रम के जरिए मुसलमानों को सतर्क किया। उन्होंने कहा मुसलमान जज्बात से काम ना ले, बल्कि वो तालीम हासिल करें। उन्होंने कहा कि मुलमानों से इस देश में किसी को खतरा नहीं है। देश में मुस्लिम समाज बराबरी के साथ रहे हैं। इस कार्यक्रम में यूपी सरकार के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी समेत कई बीजेपी अल्पसंख्यक समाज मोर्चा के नेता मौजूद रहे।
दरअसल 2024 के लोकसभा और निकाय चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी ने पिछलों दिनों हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुसलमानों वोटरों को जोड़ने की बात कही थी। खासतौर पर पसमांदा मुस्लिमों पर फोकस करने का मंत्र पार्टी को दिया था और अल्पसंख्यक तबके को लुभाने के लिए स्नेह यात्रा निकालने की भी बात कही थी। इसी सिलसिले में बीजेपी ने अपना पहला पसमादा सम्मेलन लखनऊ से शुरू किया ।
Updated on:
17 Oct 2022 05:06 pm
Published on:
17 Oct 2022 02:57 pm
