7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather prediction: बादल गरजने, आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट, 23 से 25 मई को मौसमी हलचल तेज

Alert of thunderstorms and lightning कानपुर मंडल में 23 से 25 मई के बीच मौसम में बदलाव आने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आएगी। तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

2 min read
Google source verification

Alert of thunderstorms and lightning आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार 23 से 25 मई के बीच तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और बादल गरजने की भी संभावना है। स्थानीय स्तर पर बारिश भी हो सकती है। सीएसए कानपुर के किसी मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। 22 मई का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और 23 मई का अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने का अनुमान है। 22 और 23 मई को भी दिन में बूंदाबांदी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: गर्मी की छुट्टी की घोषणा, 20 मई से विद्यालय, जानें कितने दिनों की और कब खुलेगा?

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।‌ 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बूंदाबांदी की संभावना है। 14 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 22 मई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।‌ 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

कैसा रहेगा 23 मई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। रात को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 19 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।


बड़ी खबरें

View All

यूपी न्यूज

ट्रेंडिंग