13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमिका गर्भवती हो गई तो प्रेमी ने मार डाला, शव डिजिटल लाइब्रेरी में गाड़ा, पढ़िए प्रेमी का कबूलानामा

Siddharthnagar Murder Case: प्रेमिका के गर्भवती होने पर प्रेमी ने हत्या कर दी। सिद्धार्थनगर के डि‌जिटल लाइब्रेरी में शव को दफना दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Siddharthnagar murder case, pregnant girlfriend killed, lover murders girlfriend, digital library murder, Bihar woman killed, suspicious lover crime, India love affair murder, Nimbu Manjhi case, Shivbalak Kumar arrest, woman buried in construction site, crime of passion India, UP murder news, shocking love story, crime in Siddharthnagar, pregnant woman murdered by boyfriend

सिद्धार्थनगर में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या को शव को डिजिटल लाइब्रेरी में दफना दिया।PC: Patrika

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ में डिजीटल लाइब्रेरी के लिए भवन का निर्माण हो रहा है। इसमें बिहार के मजदूर भी काम कर रहे हैं। इन्हीं में से एक थी बिहार के पश्चिमी चंपारण की नींबू मांझी (25) और उसका प्रेमी शिवबालक कुमार।

प्रेमिका को बताया था पत्नी

शिवबालक ने बताया कि सिद्धार्थनगर में लोगों से नींबू को अपनी पत्नी बताया था। नींबू गर्भवती हो गई थी। उसे बच्चा किसी और का होने का शक था। नींबू से बच्चा गिराने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। उससे पीछा छुड़ाने के लिए निर्माणाधीन लाइब्रेरी में रखी सीमेंट की चक्की से हमला कर हत्या कर दी।

रात में शव दफनाकर आरोपी चला गया था बिहार

पुलिस की पूछताछ में शिवबालक ने बताया कि नागपंचमी के त्योहार पर सभी मजदूर अपने घर चले गए थे। सिर्फ वह और नींबू ही बचे थे। उसने रात में नींबू की हत्या की, फिर रात में ही गड्ढा खोदकर शव को उसमें दफना दिया। पूरी रात वह घटनास्थल पर रहा और सुबह नहा-धोकर गोरखपुर के रास्ते ट्रेन से अपने घर बिहार चला गया। पुलिस ने नींबू के भाई बृजविहारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर शिवबालक को गिरफ्तार किया।

मृतका की पहले हो चुकी थी शादी, एक बेटी भी है

जांच में यह भी सामने आया है कि मृतका नींबू मांझी की पहले शादी हो चुकी थी। किसी कारणवश उसने अपने पति को छोड़ दिया था। पहले पति से उसकी एक बच्ची भी है। पति को छोड़ने के बाद ही उसका शिवबालक के साथ प्रेम संबंध शुरू हुआ, जो बाद में उसकी मौत का कारण बन गया। इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में शोहरतगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।