14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान से थप्पड़ खाने के बाद बोले भाजपा विधायक, ये तो थप्पड़ नहीं थप्पी थी

विधायक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा जोरों पर है। घटना के संबंध में विधायक ने प्रेस वार्ता कर बताया कि छत्रपाल उनके पिता तुल्य हैं। छत्रपाल ने भी बताया कि उन्होंने प्यार से टीप मारा था।

2 min read
Google source verification
सदर विधायक के मंच पर किसान यूनियन की टोपी लगाए व्यक्ति पहुंचा और फिर किया यह काम

Patrika

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. सदर विधायक पंकज गुप्ता को किसान यूनियन की टोपी लगाए व्यक्ति द्वारा झापड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो 2 दिन पूर्व का बताया जाता है। जब माखी थाना क्षेत्र के जंगे नगर चौराहा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीजेपी विधायक गए थे। मंच में बैठे विधायक के पास पहुंचा टोपी लगाए व्यक्ति ने देखते देखते सदर विधायक के सर पर हाथ मार दिया। जिससे मौके पर कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई। आनन-फानन में कार्यकर्ताओं ने टोपी लगाए व्यक्ति को मंच से नीचे ले गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देर रात सदर विधायक पंकज गुप्ता और मरने वाले व्यक्ति क्षेत्रपाल ने इस प्रकार की किसी घटना से इंकार किया।

यह भी पढ़ें

Weather Update - गरज के साथ बारिश की संभावना, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम

घटना सिकंदरपुर सरोसी विकासखंड की

विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए तमाम राजनीतिक दलों के नेता चुनाव प्रचार में लगे हैं। इसी क्रम में सदर विधायक भी क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसंपर्क कर रहे हैं। सदर विधायक द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र से अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों को भेजा जा रहा है अब तक लगभग 5000 से अधिक लोगों को रामलला के दर्शन करा चुके हैं। लेकिन वायरल होने वाला वीडियो को इस तथ्य के साथ शेयर किया जा रहा है कि किसान नेता ने जानवर से परेशान होकर यह कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें

पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर मोहसिन रजा ने कहा...

एसपी ने कहा

इस सम्बंध में बातचीत करने एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि सदर विधायक की तरफ अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। सीओ सफीपुर ने बताया वायरल वीडियो के संबध में उन्हे कोई जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष माखी ने बताया अभी मौके पर जा रहे है। जांच के बाद ही कुछ बता सकते हैं। सदर विधायक से सम्पर्क करने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अब देखना यह है कि या किसी की साजिश है या फिर जानबूझकर की गई हरकत।

वीडियो वायरल के बाद विधायक ने की प्रेसवार्ता

वीडियो वायरल होने के बाद सदर विधायक पंकज गुप्ता ने उस व्यक्ति को सामने लाकर प्रेस वार्ता की। जिस पर थप्पड़ मारने का आरोप लग रहा है। इस संबंध में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि छत्रपाल उनके पिता तुल्य हैं और वह इसी प्रकार से उन्हें प्यार से टीप मारते हैं। इस संबंध में छत्रपाल ने भी कहा कि वह इसी प्रकार विधायक को प्यार करते हैं। मंच पर विधायक मुंह लटकाए बैठे थे तो उन्होंने टीप मारते हुए कहा कि मुंह लटकाए क्यों बैठे हो।