11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केके का आखरी गाना फिल्म ‘क्रिस्पी रिश्ते’ में आएगा सामने, जियो सिनेमा पर 

बॉलीवुड के महान गायक केके द्वारा गाए गए आखरी गीतों में से एक खूबसूरत गीत जियो सिनेमा पर आज रिलीज़ हुई निर्माता सागर श्रीवास्तव की हिंदी फीचर फ़िल्म "क्रिस्पी रिश्ते" में सुनने को मिल रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

"ख्वाब जीते" नामक यह गीत फ़िल्म के महत्वपूर्ण दृश्य के दौरान आता है जो दर्शकों को केके की जादुई आवाज़ की दुनिया मे ले जाता है। फ़िल्म के लेखक निर्देशक और मुख्य अभिनेता जगत सिंह का कहना है कि बेमिसाल गायक केके आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके गाए हुए आखरी गीतों में से एक गीत हमारी फिल्म में भी मौजूद है।"

उल्लेखनीय है कि निर्माता सागर श्रीवास्तव की फिल्म क्रिस्पी रिश्ते में कुल 15 गाने हैं, जिन्हें केके के अलावा श्रेया घोषाल, मोहित चौहान, पपॉन, साबरी ब्रदर्स, जुबिन नौटियाल, नक्काश अजीज, ऋचा शर्मा, अल्तमश फरीदी जैसे बेहतरीन गायकों ने गाया है।

बिहार के छोटे से शहर मुजफ्फरपुर के रहने वाले सागर श्रीवास्तव की निर्माता के रूप में  यह पहली फ़िल्म है और वह जियो सिनेमा पर क्रिस्पी रिश्ते की रिलीज़ को लेकर बहुत खुश और उत्साहित हैं। उनका मानना है कि नॉन फिल्मी बैकग्राउंड वाले निर्माता के लिए मुम्बई में आकर फ़िल्म बनाना और इसे रिलीज़ करना बहुत ही चुनौती भरा काम होता है मगर हम सब ने हिम्मत नहीं हारी। भले ही थोड़ा समय लगा लेकिन हमने फ़िल्म पूरी की और महत्वपूर्ण ओटीटी प्लेटफार्म जियो सिनेमा पर इसे रिलीज़ कर दिया। लोगों की प्रतिक्रिया देख और सुनकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।

कई फिल्मों में अभिनय कर चुके जयपुर के रहने वाले जगत सिंह फ़िल्म क्रिस्पी रिश्ते से निर्देशक के रूप में डेब्यू कर रहे हैं। वह इसके लेखक निर्देशक और हीरो भी हैं। उन्होंने निर्माता सागर श्रीवास्तव का आभार जताया जिनके सहयोग के बिना यह फ़िल्म रिलीज़ तक नहीं पहुंच पाती। स्ट्राइक फिल्म्स और प्राइम ओमकारा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म में जगत सिंह, दिलजोत, मनमीत कौर, मुरली शर्मा, बृजेंद्र काला, रवि  झंकाल, श्रुति उल्फत, भूपेश सिंह,  रवि झनकल, पायल वाधवा और रोनित कपिल ने काम किया है।