4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंगा तट पर हर दिन नया पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा करते हैं भक्त

- भक्तों का मानना है कि गंगा के तट पर पार्थिव शिवलिंग की पूजा 10 गुना ज्यादा फल देती है

less than 1 minute read
Google source verification
 पार्थिव शिवलिंग

पार्थिव शिवलिंग

फर्रुखाबाद. जनपद के पांचाल घाट पर सावन भर गंगा नदी के किनारे शिवलिंग बनाकर भगवान शिव की पूजा की जाती है। हर दिन सैकड़ों की संख्या में गंगा स्नान के लिए आने वाले भक्त बालू से शिवलिंग बनाते हैं और शाम को विसर्जित कर देते हैं। कोई बड़ा शिवलिंग बनाता है तो कोई छोटा। फिर भगवान शिव की प्रिय वस्तुओं जैसे भांग, धतूरा, मदार के पुष्प और मिठाई आदि से उनका पूजन किया जाता है। भक्तों का मानना है कि सावन के पवित्र महीने मंदिर की अपेक्षा पार्थिव शिवलिंग की पूजा करने पर 10 गुना अधिक फल मिलता है। रोजाना सबसे पहले गंगा किनारे शिवलिंग स्थापित कर पूजा करने वाले जीतू वाजपेयी बताते हैं कि वह सभी 12 ज्योतिर्लिंग की परिक्रमा कर चुके हैं। सावन में भगवान शिव की पूजा विशेष फल देने वाली है। गंगा किनारे पूजा करने में सोशल डिस्टेंसिंग भी मेनटेन रहती है।

यह भी पढ़ें : सावन में शिव का व्रत रखने से लड़कियों को मिलता है मनपसंद जीवन साथी, इस बार सावन में बन रहे विशेष योग