21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल-प्रियंका के 11 पीढ़ियों के पुरोहित की भविष्यवाणी, इन ग्रहों के योग से यूपी जीतेंगी प्रियंका

संगमनगरी में आज भी राहुल-प्रियंका के 11 पीढ़ियों की वंशावली तीर्थपरोहित के पास मौजूद है। गांधी परिवार का कई पीढ़ियों से संगम में आगमन होता रहा है। राहुल गांधी के बाबा के पर बाबा भी संगम में आकर आस्था की डुबकी लगाए थे। राहुल-प्रियंका के पूर्वजों का संगम आने का प्रमाण आज भी तीर्थपरोहित पुन्नी लाल पांडा के पोते गोपाल लाल पांडा के पास मौजूद है। पंडित जवाहरलाल नेहरु और इंदिरागांधी का भी अस्थि विसर्जन संगम में हुआ था। गांधी परिवार के 11 पीढ़ियों का लेखा-जोखा वंशावली में आज भी तिथि के साथ इंगित है।

2 min read
Google source verification
राहुल-प्रियंका के 11 पीढ़ियों के पुरोहित की भविष्यवाणी, इन ग्रहों के योग से यूपी जीतेंगी प्रियंका

राहुल-प्रियंका के 11 पीढ़ियों के पुरोहित की भविष्यवाणी, इन ग्रहों के योग से यूपी जीतेंगी प्रियंका,राहुल-प्रियंका के 11 पीढ़ियों के पुरोहित की भविष्यवाणी, इन ग्रहों के योग से यूपी जीतेंगी प्रियंका,राहुल-प्रियंका के 11 पीढ़ियों के पुरोहित की भविष्यवाणी, इन ग्रहों के योग से यूपी जीतेंगी प्रियंका

प्रयागराज:सुमित यादव@ पत्रिका टीम से खास बातचीत करते हुए गांधी परिवार के तीर्थपरोहित पुन्नी लाल पांडा के पौत्र गोपाल पांडा ने भविष्यवाणी करते कहा कि अगर राहुल और प्रियंका 11 पीढ़ियों से चले आ रहे हैं तीर्थपरोहित को याद करते है तो इनकी ग्रह नक्षत्र अनुकूल होगी और 2022 के चुनाव में यूपी में प्रियंका की सरकार बनेंगी। राहुल और प्रियंका गांधी को आकर संगम में आस्था की डुबकी लगानी चाहिए और पूर्वजों से चले आ रहे तीर्थपरोहित का आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसा करने से निश्चित रूप से 2022 विधानसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिलेगा और यूपी जीतेंगी।

कश्मीरी पंडित हैं राहुल और प्रियंका

गांधी परिवार के तीर्थपरोहित गोपाल लाल पांडा ने बताया कि गांधी परिवार से जुड़े हुए चार पीढ़ी गुजर गई है। पुन्नी लाल महारज के बाद मेरे पिता जी और उनका देहान्त होने बाद अब पांचवी पीढ़ी को आगे बढ़ाने का काम मैं कर रहा हूँ। पुन्नी लाल महराज के समय सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी इंदिरागांधी का अस्थि विसर्जन करने संगम आई थी और उसके बाद से तीर्थपरोहित से कभी मिलने नहीं आई। गांधी परिवार के पूर्वज कश्मीरी पंडित हैं और इसका प्रमाण आज भी वंशावली में लिखी गई है। अरबी और फ़ारसी भाषा में जब वंशावली लिखी जाती थी, तब से गांधी परिवार के पीढ़ियों की जानकारी लिखी गई है। वंशावली के अनुसार राहुल और प्रियंका के पूर्वज कश्मीरी पंडित है और उन्ही के वंशज राहुल और प्रियंका है।

तीर्थपरोहित को भूल गए गांधी परिवार

गांधी परिवार के तीर्थपरोहित गोपाल लाल पांडा ने कहा कि एक जमाना था जब मेरे बाबा पुन्नी लाल महराज गांधी परिवार के बहुत खास होते थे। इंदिरागांधी उनको भाई की तरह मानती थी। आनंद भवन जब भी आगमन होता था पुन्नी लाल महराज वीआईपी पास के जरिए मिलने जाते थे। आज के समय में गांधी परिवार अपने पूर्वजों के तीर्थपरोहित को भुला दिया है। 2019 कुम्भ से लेकर कई बार प्रयागराज राहुल और प्रियंका गांधी संगम पहुंचे, लेकिन अपने तीर्थपरोहित को याद नही किया।

पूर्वजों के आशीर्वाद से चुनाव जीतेंगी प्रियंका गांधी

तीर्थपरोहित ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि शास्त्रों में यह लिखा गया है कि किसी भी काम को करने से पहले पूर्वजों का आशीर्वाद जरूरी होता है। गांधी परिवार के 11 पीढ़ियों का अस्थि विसर्जन संगम में हुआ है और उनकी आत्मा संगम में विराजमान है। इसलिए 2022 के विधानसभा चुनाव लड़ने से पहले प्रियंका और राहुल गांधी को पूर्वजों को याद करना चाहिए। जिससे उनकी आत्मा आशीर्वाद देगी और यूपी का चुनाव प्रियंका निश्चित रूप से जीतेंगी। पुर्वजों का आशीर्वाद लेने से ग्रह-नक्षत्र की दिशा और दशा बदल जाती है।

वंशावली के साथ है फ़ोटो का संग्रह

गांधी परिवार के तीर्थपरोहित गोपाल पांडा ने कहा कि वंशावली के साथ ही पीढ़ियों के आगमन का फोटो भी मौजूद है। फ़ोटो में पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरागांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी की फ़ोटो है।