7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायबरेली में बारिश से भरभरा कर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर युवती की मौत दो घायल

रायबरेली में बारिश से भरभरा कर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर युवती की मौत दो घायल

less than 1 minute read
Google source verification
रायबरेली में बारिश से भरभरा कर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर युवती की मौत दो घायल

रायबरेली में बारिश से भरभरा कर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर युवती की मौत दो घायल

रायबरेली . शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़े खतराना में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गरीब का कच्चा आशियाना गिर गया मकान गिरने से मलबे मे दबने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वही एक मासूम लड़की की मौत हो गई । जिसके बाद आनन-फानन में मोहल्ले वालों ने मलबा हटाकर बच्ची का शव बाहर निकाला, वही घायलो को जिला अस्पताल भेज दिया।

बारिश से भरभरा कर गिरा कच्चा मकान

आपको बता दे कि देर रात से शुरू हुई तेज बारिश के कारण गरीब का मकान गिर गया ।जिससे मोहल्ले में हड़कम्प मच गया और लोगो की भीड़ लगना शुरू हो गई वही पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए । वहीं एक 12 वर्षीय मासूम लड़की की मलबे में दबने से मौत हो गई, जिसके बाद मोहल्ले वालों ने आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है वही परिजनों ने बताया कि लगभग सुबह के समय में घर की दीवार गिरने से यह हादसा हुआ है ।