
शोभन सरकार ने ली अन्तिम सांस, श्रद्धालुओं का उमड़ा तांता, परिवार के लोग भी अन्तिम दर्शन को पहुंचे
कानपुर देहात-जिले के प्रसिद्ध शोभन मंदिर के महंत स्वामी विरक्तानंद महाराज का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही हजारों भक्तो का सैलाब मंदिर में उमड़ पड़ा। कानपुर देहात के शोभन मंदिर वर्षों से श्रृद्धा का बड़ा स्थल रहा है, लेकिन बीते वर्ष में उन्नाव जनपद के डौंडियाखेड़ा में 1000 टन सोने के खजाना होने का दावा करने वाले बाद उनका नाम लोगों की जुबां पर छा गया। कई वर्षों से इस मंदिर कि सेवा में रहते हुए वह कई दिनों से बीमारी जूझ रहे थे। उन्हे लोग शोभन सरकार के नाम से जानते थे। बुधवार सुबह 5 बजे अपने आश्रम में स्थित आरोग्य धाम अस्पताल में उनका देहावसान हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई।
कोरोना का संकट लोगों के सिर पर होने बावजूद लोग खुद को नहीं रोक सके और उनके अंतिम दर्शन के लिए शोभन मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही लोगों को जानकारी हुई तो लोग चौबेपुर स्थित सन्हौरा वंदी माता मंदिर पहुंचे और नम आंखो से पुष्प अर्पित कर उन्हें विदाई देने के लिए पहुंच गए। वहां भक्तों कि भीड़ देख पुलिस प्रशासन ने कमान संभाली। बताया गया कि शोभन मंदिर के प्रबंधन द्वारा सही सूचना ना देने के कारण बड़ी तादात में लोगों की भीड़ चौबेपुर की ओर प्रस्थान कर रही है।
अभी अन्तिम संस्कार को लेकर कोई जानकारी शोभन मंदिर प्रबंधन द्वारा नहीं दी गई है। भीड़ के हालातों को देखते हुए आला अफसरों ने कानपुर देहात सहित कानपुर नगर के कई थानों की पुलिस फोर्स को चौबेपुर को जाने रास्तों पर पुलिस मुस्तैद कर दिया है। पुलिस व्यवस्था के चलते किसी को भी गंगा तट की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उनके परिवार के लोग भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गए हैं।
Published on:
13 May 2020 01:03 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
