18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्मृति इरानी होंगी भाजपा की सीएम कैंडिडेट!

अगले साल होने हैं यूपी में विधानसभा चुनाव, भाजपा में सीएम कैंडिडेट को लेकर लगने शुरू हो गए हैं कयास

2 min read
Google source verification

image

Sarad Asthana

Jan 22, 2016

smriti irani

smriti irani

नोएडा।
अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं आैर भाजपा में सीएम कैंडिडेट को लेकर भी कयास लगने शुरू हो गए हैं। खबर है कि पार्टी यूपी में स्मृति इरानी को प्रोजेक्ट करने की तैयारी में है। हालांकि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आैर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अभी इंतजार करने को कह रहे हैं।


यूपी में सभी दलों ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी दलों ने इस चुनाव में अकेले ही मैदान में उतरने का एेलान भी कर दिया है। प्रमुख दलों के नेताआें के यूपी में दौरे भी तेज हो गए हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री मोदी का पिछले माह का नोएडा दौरा भी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा गया। मोदी का आज का लखनऊ दौरा भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी वेस्ट यूपी का चक्कर लगा चुके हैं।


यह भी पढ़ें
:
राजा भैया भाजपा में आए तो...


अखिलेश जैसा यंग फेस दिख रहा पार्टी को


एेसे में चर्चा चल रही है कि भाजपा यूपी में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को सीएम कैंडिडेट के तौर पर प्रोजेक्ट करने की तैयारी में है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, स्मृति इरानी का बार-बार अमेठी पहुंचना भी इसकी तरफ इशारा कर रहा है। स्मृति इरानी में पार्टी को मायावती जैसा कद और अखिलेश यादव जैसा यंग फेस दिखाई दे रहा है।


यह भी पढ़ें
:बाजीराव के सहारे अखिलेश ने साधा हिंदुआें पर निशाना


योगी आदित्यनाथ व संगीत सोम पर तैयार नहीं सभी


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी में योगी आदित्यनाथ व संगीत सोम की भी चर्चा चल रही थी लेकिन आदित्यनाथ और संगीत सोम को लेकर पार्टी का हर वर्ग तैयार नहीं है और मायावती के मुकाबले दोनों की छवि कमजोर पड़ सकती है।


यह भी पढ़ें
:
संगीत सोम ने दी अखिलेश को ऐसी चेतावनी


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया अफवाह


इस बारे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी का कहना है कि यह सब राष्ट्रीय नेतृत्व तय करता है। अभी इस मामले में काेरम की बैठक होगी तब सीएम कैंडिडेट का नाम फाइनल होगा। फिलहाल एेसा कुछ नहीं है। ये सब सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहें हैं।


बैठक के बाद होगा नाम फाइनल


वहीं, पूर्व सांसद व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रमेश चंद तोमर ने कहा कि यह हम लोग एेसे नहीं बता सकते। ये सब बैठक के बाद ही तय होता है। अभी फिलहाल एेसा कुछ नहीं है। कुछ एेसा ही जवाब भाजपा वेस्ट यूपी के मीडिया प्रभारी आलोक सिसौदिया ने दिया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर पर तय किया जाएगा कि यूपी से भाजपा का चेहरा कौन होगा।


ये भी पढ़ें

image