6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

icon

प्रोफाइल

वाराणसी नगर निगम में बढ़ेंगे 10 नए वार्ड, नए परिसीमन के बाद 84 गांव शहरी क्षेत्र में शामिल

वाराणसी नगर क्षेत्र में अब 100 वार्ड हो जाएंगे। ऐसा 84 गांवों का शहरी क्षेत्र में विलय के कारण होगा। नए परिसीमन के बाद इन 84 गांवों को नगर निगम सीमा में शामिल कर लिया गया है। ऐेसे में अब नगर निगम चुनाव 90 नहीं बल्कि 100 वार्डं के लिए होगा। परिसीमन के बाद वार्डों की स्थिति क्लीयर होने से नगर निगम चुनाव लड़ने वाले पार्षद पद के प्रत्याशियों ने ली राहत की सांस।

2 min read
Google source verification
नगर निगम वाराणसी

नगर निगम वाराणसी

वाराणसी. शहरी क्षेत्र के परिसीमन के बाद 84 गांव शहर में समाहित किए गए हैं। इन गांवों में इस बार पंचायत के चुनाव भी नहीं कराए गए थे। ऐसे में जानकारों का कयास था कि अब नगर निगम के वार्डों की संख्या बढ़कर 90 से 110 या 120 होगी। लेकिन इन सभी कयासों पर शासन ने विराम लगा दिया है। शासन की तरफ से आए मानक के अनुसार नगर निगम के वार्डों की संख्या सिर्फ 100 हो सकती है।

84 गांवों को शहरी सीमा में शामिल करने के बाद आबादी होगी 16 लाख

नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में साल 2011 की जनगणना के अनुसार सिर्फ 10 वार्ड ही बढ़ाएं जाएंगे क्योंकि इस समय शहरी क्षेत्र की जनसंख्या कुल 15 से 16 लाख के बीच हो रही है। साल 2011 में हुई जनगणना में शहर की आबादी कुल 12 लाख 12 हजार 610 थी। इसके अलावा 84 गांवों की कुल आबादी 4 लाख के करीब होगी। ऐसे में पूरे शहर की आबादी 16 लाख ही हो रही है। लिहाजा महज 10 नए वार्ड ही बनाए जाएंगे। उन्होंने यह भी साफ़ किया कि मामला अभी भी कैबिनेट के सामने विचाराधीन है, हो सकता है कि कुछ और निर्देश आ जाएं तभी सही स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

अब बनारस शहर का क्षेत्रफल होगा 168 वर्ग किलोमीटर

नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने बताया कि शहर का क्षेत्रफल भी परिसीमन के बाद दोगुना बढ़ जाएगा। गांवों को बिना शामिल किए शहरी क्षेत्र का क्षेत्रफल 82 वर्ग किलोमीटर है। वहीं शहरी हुए 84 गांवों का कुल क्षेत्रफल 86 वर्ग किलोमीटर है। ऐसे में कुल 168 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल हो जाएगा।

पार्षद पद के भावी उम्मीदवारों ने राहत की सांस

इस जानकारी के बाद से चुनाव की तैयारी कर रहे पार्षदों और महापौर पद के प्रत्याशियों ने राहत की सांस ली है। ने वार्ड गठन में पुराने वार्डों की सीमाएं परिवर्तित होने की आशंका में उनका चुनाव समीकरण बिगड़ता दिखाई दे रहा था। इस सम्बन्ध में कांग्रेस के पार्षद सीताराम केशरी ने आपत्ति भी दर्ज करवाई थी।

शासन ने ये तय किया है मानक

बता दें की शासन ने मानक तय करते हुए कहा है कि जिन शहरों की आबादी 15 लाख हैं वहां सिर्फ 90 वार्ड होंगे, जिन शहरों की आबादी 16 से 18 लाख हैं वहां 100 वार्ड और 18 लाख से अधिक की आबादी वाले शहरों में 110 वार्ड बनाये जायेंगे।