1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
पंकज सिंह का बयान, सपा में नहीं था समाजवाद, पिछली बार से अधिक सीट जीतेगी बीजेपी
Play video

पंकज सिंह का बयान, सपा में नहीं था समाजवाद, पिछली बार से अधिक सीट जीतेगी बीजेपी

किसी के गठबंधन से नहीं पड़ता है फर्क, देश की जनता देख रही है पीएम मोदी का काम
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 21 Sep 2018, 2:47 PM IST

वाराणसी. गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे व बीजपी विधायक पंकज सिंह ने शुक्रवार को बनारस में कहा कि सपा में कभी समाजवाद था ही नहीं। कोई दल गठबंधन करता है या नहीं। इससे हमे फर्क नहीं पड़ता है। देश की जनता पीएम नरेन्द्र मोदी के काम को देख रही है हमें विश्वास है कि पिछली बार से अधिक सीट लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी जीतेगी।
यह भी पढ़े:-राहुल गांधी के देश का चौकीदार चोर बयान पर मुख्तार अब्बास नकवी का पलटवार , कही यह बात

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस पहुंचे पंकज सिंह ने कहा कि महागठबंधन को लेकर कुछ नहीं कहना है। बसपा सुप्रीमो मायावती का एमपी व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को झटका देने के प्रश्र पर कहा कि यह दूसरे दलों की समस्या है। इससे हम लोगों को कुछ नहीं लेना है। हमें बीजेपी के कार्यकर्ता व देश की जनता पर पूर्ण विश्वास है। जनता देख रही है कि किस तरह से पीएम नरेन्द्र मोदी देश का विकास करने में जुटे हुए हैं। विश्व में भारत की प्रतिष्ठा मजबूत हुई है। लोकसभा चुनाव में पिछली बार से अधिक सीटों पर बीजेपी को जीत मिलनी तय है।
यह भी पढ़े:-शिवपाल यादव को मिला मुलायम परिवार के इस सांसद का साथ, दिया बड़ा बयान

पिछली बार से अधिक मजबूत सरकार बनेगी
बीजेपी विधायक पंकज सिंह ने कहा कि पिछली बार से अधिक मजबूत बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। शिवपाल यादव व अखिलेश यादव के विवाद के बाद सपा में हुए दो फाड़ पर कहा कि उस पार्टी में कभी समाजवाद नहीं था। राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के प्रश्र पर कहा कि यह दूसरे दल का मामला है इस पर मुझे कुछ नहीं कहना है।
यह भी पढ़े:-36 दिन के अनशन पर नहीं दिया ध्यान तो महिला ने पेट्रोल डाल कर फूंक दी वॉल्वो बस

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश