9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए 14.38 लाख रुपए, मामा-भांजे ने ऐसे किया साइबर फ्राड

Varanasi News: कनाडा की एक कंपनी में मैनेजर बनवाने के नाम पर वाराणसी के युवक से 14.38 लाख रुपए ठगी का मामला सामने आया है। कंसल्टेंसी कंपनी चलाने वाले मामा-भांजे के खिलाफ युवक ने मुकदमा दर्ज करवाया है।

2 min read
Google source verification
14.38 lakh rupees cheated youth of Varanasi name of getting a job in Canada

Varanasi News

Varanasi News: साइबर क्राइम थाने में चौक के गोविंदपुरा इलाके के एक युवक ने साइबर क्राइम का मुकदमा दर्ज कराया है। युवक के अनुसार कंसल्टेंसी चलाने वाले मामा-भांजे ने कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख 38 हजार रुपए ऐंठ लिए और नौकरी भी नहीं लगवाई। रुपए वापस मांगने शुरू किये तो धमकी देने लगे जिसपर मुकदमा दर्ज करवाया है। फिलहाल साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शरू कर दी है।

कनाडा की कंपनी में चाहिए लीगल एडवाइजर

भुक्तभोगी युवक आदिल सिद्दीकी निवासी गोविंदपुरा कलां, छत्तातला, चौक ने बताया कि जनवरी 2022 में उसकी मुअलकात मोहम्मद इकबाल नामक व्यक्ति से हुई थी। इकबाल कोलकाता के रफी गार्डेन का निवासी है, जो इस गिरोह का मास्टर माइंड है। उसने बताया कि वह एक कंसल्टेंसी कंपनी चलाता है और झांसा देते हुए बताया कि कनाडा के क्लोवर काॅन्ट्रेस्टिंग इन कारपोरेशन डडस में लीगल मैनेजर का पद खाली है। LLB डिग्री वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। 20 लाख रुपए जॉब के लिए देने होंगे।

झांसे में आकर दे दिए 14 लाख 38 हजार

आदिल ने बताया कि नौकरी के चक्कर में उसके झांसे में आ गया और इकबाल के कहने पर उसके भांजे आमिर मेराज, कंसल्टेंसी कंपनी मेसर्स अल करीमी, एड्रेस हिमायत, तेलंगाना के एमडी इफ़्तेख़ार आदिल, मैनेजर की अली रिजवी, पीआरओ सना आफरीन के अलग-अलग बैंक अकाउंट में कुल 14 लाख 38 हजार रुपए भेजे। इस दौरान ऑनलाइन इंटरवियू भी लिया गया और हमारे मूल दस्तावेजों की कॉपी भी ली गयी।

डेढ़ साल तक नहीं मिली नौकरी तो हुआ शक
आदिल सिद्दीकी ने साइबर क्राइम थाने में बताया कि इस बात को डेढ़ साल बीत गया पर कनाडा का वीजा नहीं आया। ऐसे में 14 अगस्त को कंसल्टेंसी के एमडी इफ्तेखार आदिल को फोन किया तो उसने फर्जी ऑफर लेटर और अन्य जरूरी दस्तावेज भेजे जो चेक करने पर फेक निकले। इसपर जब 28 गस्त को दोबारा संपर्क किया गया तो हमें धमकी दी गई और कहा गया कि अब पैसा वापस नहीं मिलेगा। इसपर थाने में शिकायत की गयी है।