11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश को मिलेंगी 491 वीरांगनाएं, वाराणसी पुलिस लाइन में सिख रहीं पुलिसिंग के गुर

उत्तर प्रदेश पुलिस को 20 अप्रैल को 491 महिला आरक्षियों की सौगात मिलने वाली है। फिलहाल, ये महिला आरक्षी वाराणसी के पुलिस लाइन में पुलिसिंग का प्रशिक्षण ले रही हैं...

2 min read
Google source verification

ट्रेनिंग लेतीं महिला आरक्षी

वाराणसी: उत्तर प्रदेश पुलिस को 20 अप्रैल को 491 महिला आरक्षियों की सौगात मिलने वाली है। फिलहाल, ये महिला आरक्षी वाराणसी के पुलिस लाइन में पुलिसिंग का प्रशिक्षण ले रही हैं। इन बहादुर बेटियों के कंधे पर अब प्रदेश की कानून व्यवस्था और सुरक्षा का दायित्व जल्द ही सौंप दिया जाएगा। कठोर ट्रेनिंग और वाणी में मधुरता के प्रशिक्षण के साथ ही ये महिला आरक्षी न केवल अपराधियों के छक्के छुड़ाएंगी, बल्कि समाज में महिलाओं के सशक्त बनने की दिशा में भी अहम भूमिका निभाएंगी।

भर्ती के बाद दी जाती है 9 महीने की कठोर ट्रेनिंग

वाराणसी में प्रशिक्षण ले रहीं इन महिला आरक्षियों की तैनाती मिशन शक्ति, पिंक बूथ और हेल्पलाइन नंबर 1090 जैसी संस्थानों में होगी। 9 महीने की कठिन ट्रेनिंग में इन महिला आरक्षियों को इंडोर और आउटडोर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि इन महिला आरक्षियों को फिजिकल ट्रेनिंग के साथ ही पुलिसिंग के भी गुरु सिखाया जा रहे हैं, जिसमें अपराधों की रोकथाम, हथियार संचालन, फॉरेंसिक साइंस, पुलिस की कार्य प्रणाली, पुलिस रेगुलेशन, बंदी स्कॉट हवालात ड्यूटी जैसे कई प्रशिक्षण शामिल हैं। मिशन शक्ति के तहत इन महिला आरक्षियों को विशेष रूप से महिला अपराध की रोकथाम को लेकर तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए भी इन्हे ट्रेनिंग डी गई है।

महिला अपराध पर अंकुश लगाने में मिलेगी मदद

पुलिस लाइन के सहायक पुलिस आयुक्त/अपार पुलिस उपायुक्त डॉ ईशान सोनी ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान इन महिला आरक्षियों को सॉफ्ट स्किल, शस्त्र चलाना, कानून की बारीकियों, दंगा नियंत्रण जैसी कई स्किल सिखाई जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस को 20 अप्रैल को पासिंग आउट परेड के बाद को ये महिला आरक्षी सौंप दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सिखाए गए दक्ष और ट्रेनिंग के बल पर ये आरक्षी बेहतर सेवा करेंगी और अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

क्या बोलीं महिला आरक्षी

महिला आरक्षी नीतू गौतम ने बताया कि वर्दी पहनने के बाद उनके अंदर एक अलग ही जोश है। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति की सिपाही बनकर वह महिलाओं को प्रदेश में सुरक्षा का भाव महसूस कराएंगी। इसके साथ ही महिला आरक्षी कविता यादव ने बताया कि हम केवल पुलिसकर्मी ही नहीं बल्कि समाज में बदलाव के लिए एक प्रतिनिधि के रूप में आगे बढ़ना चाहते हैं। हम कानून की रक्षा के साथ-साथ महिलाओं की आवाज भी बनने का काम करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग