
#HappyBirthdaySachin जब अपने फैन के आगे सचिन ने टेके थे घुटने, स्टेडियम में दौड़ाकर गालों को छुआ और पुलिस देखती रह गई
वाराणसी. भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 24 अप्रैल को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन के फैंस उन्हे जमकर बधाईयां दे रहे हैं। ऐसे में उनसे जुड़े कई यादें दिमाग में दौड़ रही हैं। ऐसी एक याद सचिन की बनारस से भी जुड़ी है। जब यहां के सिगरा स्टेडिय में उनके एक नन्हे से फैन से उन्हे ऐसा प्यार दिया कि वो उसे शायद ही कभी न भूल पाये।
वह 1990 का वक्त था। क्रिकेट का भगवान् कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की उम्र महज 16 वर्ष की थी। वो पाकिस्तान में जबरदस्त क्रिकेट खेल कर स्वदेश लौटे थे पूरी दुनिया में उनका नाम हो रहा था ।सचिन स्वदेश लौटने के बाद एक तरफ अखबारों की सुर्खियाँ बने हुए थे ,इधर बीच बनारस के सिगरा स्टेडियम में देश के नामी गिरामी खिलाड़ियों से सजी धजी दो टीमों के बीच एक तीन दिवसीय मैच का आयोजन किया गया था। खैर बसन्ती धूप में सचिन का पदार्पण हुआ एयरपोर्ट से स्टेडियम तक वैन की पिछली सीट पर बैठकर कान में वाकमैन से गाना सुनते हुए पहले होटल फिर स्टेडियम तक पहुंचे थे। बनारस की रगों में स्वागक की खास परंपरा है और हुआ भी वही यहां क्रिकेट के भगवान का बनारसी अंदाज में जोरदार स्वागत हुआ।
सचिन और वो बनारस का क्रिकेट प्रेमी मैच के दौरान उस वक्त अजीबोगरीब घटना घटी । जब एक 15-16 साल का लड़का मैदान में घुस गया वो सचिन के गालों को छूना चाहता था । फिर क्या सचिन आगे आगे और वो बनारसी लड़का पीछे पीछे और उसके पीछे पुलिस के दो जवान ,दर्शक दीर्घा में जबरदस्त शोर हो रहा था । खैर ,सचिन ने अपने प्रशंसक के आगे घुटने टेके सचिन खड़े हो गए । लड़के ने उनके गालों को चूमा और तेज रफ़्तार से पुलिस के चंगुल में आये बिना स्टेडियम से बाहर निकल भागा ,उक्त मैच के दौरान मैदान में कई बार कुत्ता भी घुस आया था लेकिन खिलाड़ियों ने उसे बाहर भगा दिया सचिन के साथ उस समय राहुल द्रविड़, अजय जडेजा ,चेतन शर्मा समेत कई स्टार खिलाड़ी इस मैदान पर खेलने उतरे थे।
बनारस मे दीवानगी देख गदगद थे सचिन
उस दौरान बनारस के सिगरा स्टेडियम में क्रिकेट की दीवानगी देख सचिन गदगद हो गये थे। बनारस के एक खिलाड़ी बताते हैं कि सचिन को लगा था कि बनारस में उस समय क्रिकेट को लेकर लोगों में उतना जोश और जुनून नहीं होगा लेकिन जब स्टेडियम में सचिन ने यहां के दर्शकों की दीवानगी देखी तो वो गदगद हो गये।
Published on:
24 Apr 2018, 9:11 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.