
rashifal
मेष राशि-इस राशि के जातक के लिए आज की दिन खुशियों से भरा हुआ होगा। आज आपका रूका कार्य पूरा होगा। आज सोच-समझकर खर्च करें। धन का व्यय हो सकता है। किसी कार्य वश आज यात्रा पर जाना हो सकता है। दामपत्य जीवन में आज तनाव आ सकता है।
वृष राशि- इस राशि के जातक को आज किसी भी कार्य में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में अधिक धन लाभ का योग बन रहा है। आज जीवन साथी के सहयोग से कोई नया कार्य होगा। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है। आज इन्हे नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि-मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला होगा। आज धन आगमन की संभावना रहेगी। विवाद टालने का प्रयत्न करें। आज कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा।
कर्क राशि- इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ और सफल होगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन की संभावना रहेगी। दिल की बात जुबां पे लाने का वक्त है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
सिंह राशि- इस राशि के जातक के लिए आज का दिन अपार धन लेकर आएगा। बैंकिंग और आई टी फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
कन्या राशि - इस राशि के जातक को आज शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। मीडिया और आई टी फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
तुला राशि- तुला राशि वालों का कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। आई टी और मीडिया फील्ड में कार्य करने वाले युवा अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बास का मन मोह लेंगे। लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।स्वास्थ्य से कष्ट संभव है।
वृश्चिकराशि- इस राशि के जातक के लिए प्रशासन तथा राजनीति से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। परिवार संग घूमने और बाहर स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठाएंगे। लव लाइफ सुखद रहेगा। दाम्पत्य जीवन आनन्द मय रहेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।
धनु राशि - इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ होगा। आज आपको धन लाभ होगा। बी टेक और एम बी ए फील्ड के छात्रों के लिए नए जाब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आई टी तथा बैंकिंग के जातक अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन आनंदमय रहेगा।
मकर राशि- इस राशि के जातक के लिए आज का दिन ऑफिस सम्बन्धी कार्य बड़ी मेहनत के बाद पूर्ण होंगे। क्रोध से बचने का समय है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। नीला तथा सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि - कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ होगा। आज धन प्राप्ति की संभावना रहेगी। छात्र मेहनत करेंगे और सफलता की प्राप्ति करेंगे। जीवन साथी का आपके प्रत्येक कार्यों में सहयोग आपके दाम्पत्य जीवन को आनंद देंगी।
मीन राशि- छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आई टी और बैंकिंग के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। जीवन साथी के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।
Published on:
10 Jul 2019 09:33 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
