
Rashifal
वाराणसी. राशिफल हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है। यह हमारे भूत- भविष्य के बारे में हमें अवगत कराता है। आइए जानते हैं इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष- इस राशि के जातक के लिए आज का दिन सम्भावनाओं से भरा होता है। व्यवसाय वृद्धि के लिए अधिक परिश्रम की आशा है। पीला रंग धारण करें। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सावधानी बरतेंगे।
वृष- इस रशि के लिए आज किसी नए कार्य का प्रारम्भ हो सकता है। सुगंधित इत्र का प्रयोग करें। अविवाहित लोगों के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। किसी गरीब अंधे व्यक्ति को भोजन कराएं। श्री सूक्त का पाठ करते रहें।
मिथुन- लव लाइफ अच्छी रहेगी। नीला आपका प्रिय शुभ रंग है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण करें। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। हेल्थ से प्राब्लम हो सकती है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। श्री हनुमानचालीसा का पाठ भी करें।
कर्क - किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। बी पी और मधुमेह से समस्या आ सकती है। श्री हनुमान जी की उपासना करें। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
सिंह- कई योजनायें आपके मन मस्तिष्क को प्रभावित करेंगी। लव लाइफ में तनाव की स्थिति आ सकती है। लाल रंग शुभ है। आय प्राप्ति के अन्य स्रोत भी बन सकते हैं। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।
कन्या- शिक्षा में छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपकी मनोकामना पूर्ण होने का समय आ गया है। नीला रंग आपका शुभ रंग है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन का आगमन होगा। श्री हनुमान जी की उपासना करें।
तुला- व्यवसाय में लाभ होगा। आपका शुभ रंग है हरा। संतान के मांगलिक कार्य के मार्ग में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। श्री सूक्त का पाठ आपके कार्यों को निर्विध्न रूप से पूर्ण करने के लिए ब्रम्हास्त्र का कार्य करेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।
वृश्चिक- नया व्यापारिक कॉन्ट्रैक्ट हो सकता है। आईटी और बैंकिंग फील्ड के जातकों को अपने उद्देश्य की प्राप्ति हेतु परिश्रम के साथ साथ आत्मबल को बढ़ाना पड़ेगा। पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
धनु- आपके लिए बेहतर है कि पहले एक काम को निपटा लें फिर दूसरा कार्य करें। हरा रंग आपका शुभ रंग है। धन का आगमन आपको प्रसन्न रखेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। हेल्थ में प्राब्लम रहेगी।
मकर- व्यवसाय में उन्नति करेंगे। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य सुख में थोड़ी बाधाएं आपको परेशान करेंगी। हरा आपका प्रिय शुभ रंग है। यात्रा भी हो सकती है। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।
कुंभ- राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का आगमन होगा। दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा। हरा रंग शुभ है।स्वास्थ्य सुख मध्यम है। हनुमान जी की पूजा करें।
मीन- व्यवसाय में सफल रहेंगे। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें।पीला रंग शुभ है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें ।
Updated on:
29 Apr 2019 09:25 am
Published on:
29 Apr 2019 09:24 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
