10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत, मिलेंगे आमदनी के नए श्रोत

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
3 min read
Google source verification
Rashifal

Rashifal

मेष राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ है। रोजगार के क्षेत्र में प्रयासरत लोगों को आज सफलता मिलेगी। कलाकारों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। उन्हें कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। व्यापार में नई ऊंचाइयों को छुएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

वृषभ राशिफल
इस राशि के जातक के लिए कुछ खास नहीं रहेगा। मन में कोई बात पूरे दिन अटकी रहेगी। जिसको लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से भी चिंतित रहेंगे। खर्च में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में खटास आएगी। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आर्थिक रूप से आज सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे। आमदनी के नए स्रोत विकसित होंगे। घर-परिवार की स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत में सुधार आएगा।

कर्क राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन काफी लाभदायक रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर आपको सफलता मिलेगी. नए प्रभावशाली लोगों से संबंध बनेंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। अपने बॉस और सहकर्मियों को काम से प्रभावित करेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

सिंह राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र पर कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. बार-बार मिल रही असफलता से आप अवसाद में जा सकते हैं. प्रेम संबंधों में खटास आएगी. सेहत का ख्याल रखें और खर्च में कमी लाएं.

31 अगस्त 2019, आज का कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ रहेगा. व्यापार में विस्तार की योजना बन सकती है. आमदनी के नए स्रोत विकसित होंगे. पुराना अटका धन मिलेगा. शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में प्रयासरत लोगों को आज सफलता प्राप्त होगी. पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा.

तुला राशिफल
तुला राशि के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कई मोर्चों पर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन आत्मविश्वास के जरिए आप उन पर विजय पाएंगे। किसी खास दोस्त अथवा रिश्तेदार से अनबन हो सकती है। व्यापार में लाभ के योग बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

वृश्चिक राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे। नए निवेश के बारे में अभी योजना न बनाएं। कार्य की अधिकता के चलते थकान महसूस करेंगे। घर-परिवार की स्थिति यथावत बनी रहेगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे।


धनु राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों से तनाव हो सकता है। व्यापार में अनचाहा लाभ नहीं मिलने पर चिंतित रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के लिए अधिक मेहनत की दरकार है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पारिवारिक सहयोग मिलने से मानसिक सुख की प्राप्ति होगी।

मकर राशिफल
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा बितेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ होगी। व्यापार में लाभ के योग बने रहेंगे। साझेदारी में कारोबार शुरू करने के लिए यह अच्छा समय है। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। जीवनसाथी अथवा प्रेमी-प्रेमिका के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। लंबे समय से असफलता मिलने पर मानसिक तनाव में रहेंगे। व्यापार में नए निवेश के बारे में न सोचें, भविष्य में हानिकारक परिणाम प्राप्त होंगे। खर्च में बढ़ोतरी होगी। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब होने से चिंतित रहेंगे।

मीन राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन काफी अच्छा बीतेगा। कार्यक्षेत्र पर अपने टेलेंट के जरिए सहकर्मियों को प्रभावित करेंगे। आर्थिक मोर्चों में सफलता हाथ लगेगी। व्यापार की स्थिति में सुधार आएगा. आमदनी के नए स्रोत विकसित होंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। दिनभर कार्य की व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग