24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां ने योगी से लगाई गुहार- समर सिंह ने मारा बेटी को, उसे फांसी हो

Akanksha Dubey Suicide Case: आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने बताया कि संजय सिंह और समर सिंह ने मिलकर मेरी बेटी को मारा है। मेरी बेटी पहले बताती थी कि समर उसे खूब टॉर्चर करता था।

2 min read
Google source verification
akanksha_dube.jpg

आकांक्षा दुबे की लाश रविवार, 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल से बरामद की गई थी।

Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी एक्‍ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में एक्‍ट्रेस की मां ने अब उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से न्‍याय की गुहार लगाई है। आकांक्षा दुबे की लाश रविवार, 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल से बरामद की गई थी। शुरुआती जांच के मुताबिक, एक्‍ट्रेस ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या की है।

मधु दुबे ने अब सीएम योगी से लगाई गुहार
जबकि एक्‍ट्रेस की मां मधु दुबे ने एक बार फिर कहा है कि उनकी बेटी की हत्‍या हुई है और इसके पीछे समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह का हाथ है। मधु दुबे ने अब सीएम योगी से गुहार लगाते हुए कहा है कि वह उनकी बेटी को न्‍याय दिलाएं और समर सिंह को फांसी की सजा हो।

मां का गुहार, समर सिंह और संजय सिंह को फांसी की सजा होनी चाहिए
आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने टीवी चैनल'आजतक' से बातचीत में कहा, 'मैं योगी आदित्‍यनाथ जी की सरकार से आग्रह करना चाहती हूं कि वो मेरी बेटी को न्याय दिलाएं। समर सिंह और संजय सिंह को फांसी की सजा होनी चाहिए।

मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। संजय सिंह और समर सिंह ने मिलकर उसे मारा है। मेरी बेटी पहले बताती थी कि समर उसे खूब टॉर्चर करता था। वह आकांक्षा को किसी और के साथ काम नहीं करने देता था।'

समर सिंह और संजय सिंह रविवार से ही फरार हैं
मां मधु दुबे ने इससे पहले आरोप लगाया है कि आकांक्षा दुबे को उनका बॉयफ्रेंड और सिंगर समर सिंह परेशान कर रहा था। वह एक्‍ट्रेस को मारता-पीटता था।

आरोप है कि समर स‍िंह ने एक्‍ट्रेस से करोड़ों रुपये लिए थे, जिसके लौटाने की बात पर वह उसके साथ ज्‍यादती करता था। मामले में मां की तहरीर पर पुलिस ने समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के ख‍िलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि दोनों आरोपी घटना के दिन से फरार हैं।

29 मार्च को आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई
इस बीच, बुधवार 29 मार्च को आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई थी। जिसमें यूपी पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट में एक्ट्रेस की मौत की वजह फंदे से लटकने के कारण दम घुटने से हुई है। पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्‍टर्स को एक्‍ट्रेस के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।