24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां का बड़ा आरोप- समर सिंह ने मेरी लड़की को मार डाला, न्याय नहीं मिला तो जान दे दूंगी

दावा किया जा रहा है कि कि सिंगर समर सिंह एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का बॉयफ्रेंड था और दोनों में लंबे वक्त से अफेयर चल रहा था।

2 min read
Google source verification
akanksha_dube.jpg

आकांक्षा दुबे की मां ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

भोजपुरी मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) रविवार को सारनाथ के एक होटल में मृत पाई गईं। आकांक्षा दुबे की मौत से भोजपुरी इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ पड़ी है। इसी बीच एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने बड़ा बयान दिया है।

आकांक्षा दुबे की मौत के बाद पहला बयान मां का आया सामने
बेटी के आत्महत्या के बाद पहली बार एक्ट्रेस की मां का बयान आया है। अब सिंगर समर सिंह और उनके भाई पर गंभीर आरोप लगा है।

आकांक्षा दुबे की मां ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री को टॉर्चर करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार 21 मार्च को आकांक्षा दुबे और सिंगर समर सिंह के भाई के बीच विवाद हुआ था।

आकांक्षा दुबे को मिल रही थी धमकी
सिंगर समर सिंह के भाई से विवाद के बाद एक्ट्रेस को धमकी मिली थी। दावा किया जा रहा है कि कि सिंगर समर सिंह एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का बॉयफ्रेंड था और दोनों में लंबे वक्त से अफेयर चल रहा था।

मां ने बताया कि 21 तारीख को समर सिंह के भाई संजय सिंह ने आकांक्षा दुबे को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बारे में आकांक्षा दुबे ने खुद उनको फोन से इसकी जानकारी दी थी।

मां बोलीं, मेरी लड़की अपने से खुदकुशी नहीं कर सकती
आकांक्षा दुबे की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी लड़की अपने से खुदकुशी नहीं कर सकती। उसे समर सिंह और उनके भाई ने मिलकर मार डाला है। अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं अपनी जान दे दूंगी। मेरा सहारा इन लोगों ने खत्म कर दिया।

एक्ट्रेस के परिजन मुंबई से वाराणसी पहुंचे थे
आकांक्षा दुबे के परिजनों ने काम के बदले पैसे ना दिए जाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने दूसरे के साथ काम करने पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने सिंगर और उनके भाई पर एक्ट्रेस की हत्या करवाए जाने का आरोप लगाया है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. एक्ट्रेस के परिजन मुंबई से वाराणसी पहुंचे थे।