22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ajay Rai in Varanasi: अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे राहुल, स्मृति से विश्वास उठा, जानें अजय राय ने किए क्या-क्या दावे?

Ajay Rai in Varanasi: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। जहां उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी अगला लोकसभा चुनाव अमेठी से ही लड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की कार्यशैली पर सवालिया निशान भी लगाए।

3 min read
Google source verification
Ajay Rai statement on Rahul Gandhi took comment Smriti Irani in Varanasi

Ajay Rai in Varanasi: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। जहां उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी अगला लोकसभा चुनाव अमेठी से ही लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी बौखलाई हुई हैं। उन्होंने कहा था कि कमल का बटन दबाइए 13 रुपए किलो चीनी मिलेगी, क्या वो दिलवा पाईं? अजय राय ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस डंके की चोट पर जीतेगी। राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उनका संदेश घर-घर पहुंचाया जाएगा। प्रियंका गांधी के भी वाराणसी चुनाव लड़ने की चर्चा पर कहा कि अगर वह आती हैं तो एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी जान लगा देगा। प्रियंका गांधी जहां से कहेंगी उनका पूरा समर्थन हम करेंगे। उन्होंने कहा- मैं राहुल गांधी का सिपाही हूं। शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। कांग्रेस मेरे लिए सिर्फ पार्टी ही नहीं बल्कि मां के समान है। मैं पूरे प्रण और प्राण के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करूंगा।

अमेठी से लगातार 3 बार सांसद रह चुके हैं राहुल
राहुल गांधी अमेठी से तीन बार सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस सांसद राहुल पहली बार 2004 में सांसद बने। इसके बाद 2009 और फिर 2014 में चुनाव जीते। 2009 में राहुल गांधी 3 लाख 50 हजार से भी ज्यादा वोटों से जीते थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने राहुल को खुली चुनौती दी, लेकिन राहुल गांधी चुनाव जीत गए।

2014 में राहुल को 4 लाख 8 हजार 651 वोट मिले। जबकि स्मृति ईरानी को 3 लाख 748 वोट मिले। उन्होंने स्मृति को 1 लाख 7 हजार वोटों के अंतर से हराया था, लेकिन 2019 में राहुल चुनाव हार गए। स्मृति ईरानी की चुनौती के बाद वे अपना गढ़ नहीं बचा पाए।

2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 55 हजार 120 मतों के अंतर से हराया था, चुनाव में स्मृति को 4 लाख 67 हजार 598 वोट मिले थे। जबकि राहुल गांधी को 4 लाख 12 हजार 867 वोट मिले थे। हालांकि उन्होंने केरल की वायनाड सीट से भी नामांकन दाखिल किया था। वहां से राहुल बड़े मतों से जीते थे।

महादेव की धरती से बजा है बिगुल, हर हाल में जीतेगी कांग्रेस
वाराणसी एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने चुनावी रणनीति और मुद्दों को लेकर सवाल-जवाब किए। इसपर अजय राय बोले- आप कैमरा घुमाकर देखिए न, यहां बूथ लेवल का गांव-गिरांव के कार्यकर्ता खड़े हैं। अब गांव गिरांव में कांग्रेस भाजपा को चुनाव हराएगी। बनारस की धरती महादेव की धरती है। महादेव महादेव की धरती से यह बिगुल बजा है। जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। अजय राय ने कहा कि भाजपा में क्या है, जो आप को गाली देता रहा। आप को मठ में भेजता रहा आप को गुजरात भेजता रहा। आज आप ने उसे अपने गठबंधन में ले लिया। उसे माला पहना रहे हैं और उसका स्वागत कर रहे हैं तो पहले आप अपने गिरेबान में झांकिए।

चंदौली से गाजियाबाद तक नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ा जाएगा
अजय राय ने अपने पहले कदम के बारे में बताते हुए कहा कि वे आम कार्यकर्ता और साधारण व्यक्ति हैं। हम सबसे पहले गाजीपुर शहीदों को नमन करने जा रहे हैं। शहीदों और बलिदानियों की धरती जहां हमारे वीरों को 1942 में झंडा फहराने पर गोलियों से भून दिया गया था उन्हें नमन करने जा रहा हूं। ये लगातार संघर्ष करने का परिणाम है कि आज यह पद मिला है। संघर्ष के लिए साल भर जेल कौन गया। अजय राय राहुल गांधी का सिपाही और कार्यकर्ता जो लड़ाई पूरी मजबूती के साथ भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ा था अब इसे चंदौली से गाजियाबाद तक लड़ा जाएगा।

ये है कांग्रेस की भाजपा को हराने की रणनीति
सबसे बड़ा मुख्य मुद्दा इस प्रदेश में जो माहौल बनाया जा रहा है। बेरोजगारी, महंगाई और जो डरा कर अपने साथ लेने का जो माहौल चल रहा है ईडी सीबीआई का डर दिखा के अपने साथ ले लो के ऊपर हमारे नेता राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक जो प्यार का पैगाम दिया है । खड़गे साहब ने और हमारी नेता प्रियंका गांधी का जो संदेश है उसे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के कार्यकर्ता घर घर पहुंचाएंगे।