7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत में पुलिस खोजती रही, आकांक्षा दुबे का ‘कातिल’ भाग गया बैंकाक? मां का आरोप- समर सिंह ने मेरी बेटी को मार डाला

Akanksha Dubey Suicide: आकांक्षा दुबे की मौत के 10 दिन बाद भी पुलिस समर सिंह को नहीं पकड़ पाई है। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में पुलिस पर उठे सवाल।

2 min read
Google source verification
akanksha_2.jpg

26 मार्च को अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव होटल के एक कमरे से मिला था।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में वाराणसी पुलिस ने आरोपी सिंगर समर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। आरोपी समर सिंह और संजय सिंह की डिटेल्स सभी एयरपोर्ट को भेजी गई है, ताकि दोनों देश छोड़ कर न भाग सकें। बुधवार को मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने बुसमर सिंह के विदेश भागने की आशंका जाहिर की थी।

इसी बीच पत्रिका उत्तर प्रदेश के पास समर सिंह का पासपोर्ट हाथ लगा है। नाम न लिखने और पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर हमें एक सूत्र ने जानकारी दी है कि समर स‌िंह बैंकाक भाग गया है। यही वजह है आकांक्षा दुबे की मौत के 10 दिन बाद भी पुलिस समर सिंह को नहीं पकड़ पाई है।

सूत्र के अनुसार अकांक्षा दुबे के मौत के बाद समर स‌िंह को यह अंदाजा नहीं था कि यह मामला इतना आगे बढ़ेगा। लेकिन अकांक्षा दुबे की मां जिस तरह समर सिंह पर पहले दिन से आरोप लगा रही हैं उससे समर सिंह घबरा गया और पुलिस से बचने के लिए विदेश भाग गया।
पत्रिका उत्तर प्रदेश के पास समर सिंह का जो पासपोर्ट हाथ लगा है यह असली है या नहीं हम इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं। क्या इसी पासपोर्ट के जर‌िए समर सिंह विदेश भाग गया? इस बात की भी पुष्टि पुलिस करेगी।

समर स‌िंह बैंकाक गया या किसी और देश में गया इस बात की भी पुष्टि पुलिस को करनी अभी बाकी है। समर सिंह अगर भारत में है तो कहां है? अभी तक पुलिस क्यों नहीं पकड़ पाई, इन सारे सवालों के जवाब मिलने अभी बाकी है?

26 मार्च को अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव होटल के एक कमरे से मिला था। जिसके बाद भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगे थे। मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह और उसके भाई पर आत्महत्या के लिए उकसाने का रूप लगाया है। साथ ही कहा है कि दोनों तीन साल से उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। उधर एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि लुकआउट नोटिस सिर्फ समर सिंह के खिलाफ जारी हुआ है। साथ ही उसके भाई संजय सिंह की भी तलाश पुलिस कर रही है।