7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akanksha Dubey Case: आकांक्षा दुबे के “बॉयफ्रेंड” समर सिंह का क्या है सपा से कनेक्‍शन? अखिलेश के साथ फोटो वायरल

Akanksha Dubey Case: आकांक्षा दुबे केस में मुख्य आरोपी सिंगर समर सिंह के साथ अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

2 min read
Google source verification
Akanksha Dubey boyfriend Samar Singh photo with Akhilesh yadav viral

बाएं से आकांक्षा दुबे दाएं में समर सिंह के साथ अखिलेश यादव

भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को कथित तौर पर सुसाइड की। अभिनेत्री वाराणसी के सारनाथ के सोमेंद्र होटल में रुकी थीं। बताया जा रहा है वो फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंची थीं। किसी करीबी के यहां अपना बर्थडे मनाने के लिए गई थी और रात में होटल पहुंची थीं।

इसके बाद आकांक्षा की मां ने सीएम योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगाई है, सीएम योगी से इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। आकांक्षा की मां ने बेटी की मौत के मामले में समर सिंह और संजय सहित होटल मालिक को गिरफ्तार करने की बात कही थी।

अखिलेश और शिवपाल के साथ फोटो वायरल
अब इसी बीच सोशल मीडिया पर मुख्य आरोपी समर सिंह के साथ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें भोजपुरी सिंगर समर सिंह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ नजर आ रहे हैं। समर सिंह ने बीते यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के लिए थीम सांग भी बनाया था।

यह भी पढ़ें : गवर्मेंट फंड से चल रहे मदरसों में क्या पढ़ाया जा रहा है? हाईकोर्ट ने योगी सरकार से मांगा जवाब

इसके साथ ही आरोपी की कई फोटो अखिलेश यादव के अलावा सपा नेता शिवपाल यादव के साथ वायरल हो रही है। फोटो में आरोपी समर सिंह शिवपाल यादव का पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं।वहीं मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाला एक पोस्टर भी सामने आया है।

सीसीटीवी के आधार पर यूपी पुलिस कर रही है जांच
बता दें, आकांक्षा दुबे की मां की तहरीर के आधार पर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ 306 धारा के तहत मुकदमा दर्ज हुई है। सीसीटीवी के आधार पर यूपी पुलिस आकांशा दुबे की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है। होटल मैनेजर की मानें तो 25 मार्च की रात आकांक्षा दुबे रात करीब 8 बजे होटल से किसी पार्टी के लिए निकली और वापस करीब 2 बजे होटल पहुंची थीं।