
File photo
वाराणसी: गंगा नदी में इफ्तार पार्टी के बाद बियर पार्टी किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लंका थाना क्षेत्र के नगवा इलाके का रहने वाला है, जिसे गिरफ्तार करके पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
सोमवार को गंगा नदी में नाव पर बियर पार्टी किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में नगवा इलाके के रहने वाले अर्जुन राजभर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में को संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू की है। इसके साथ ही मामले में निषाद समाज ने भी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।
जानकारी के मुताबिक, अर्जुन नाव के डेकोरेशन का काम करता है और बताया जा रहा है की घटना वाले दिन वह नाव पर मौजूद था। इसके बाद उसने नाव में ही शराब पी और डीजे पर डांस भी किया। सूत्रों की मानें तो आरोपी ने स्वीकार किया है कि घटना वाले दिन वह मिर्जापुर के अदलपुरा स्थित शीतला माता मंदिर में दर्शन पूजन के लिए गया हुआ था।
दरअसल, चैत्र नवरात्रि के बाद अष्टमी तिथि को नविकों का एक जत्था मिर्जापुर के शीतला माता मंदिर पहुंचा हुआ था। मान्यता है कि मांझी समाज के लोग बधावा लेकर मन्नत मांगने शीतला माता मंदिर जाते हैं और यह परंपरा सदियों से निभाई जा रही है। इस दौरान गंगा नदी में नाव पर सवार होकर डीजे लेकर धूमधाम से मांझी समाज के लोग मंदिर पहुंचते हैं।
इसी के बाद अगले दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा, जिसमें कुछ लोग नाव पर डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे और इस दौरान एक नाम में सवार एक युवक बियर का सेवन कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद मांझी समाज ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए समाज को इस मामले से अलग करने की बात कही थी। इसके साथ ही मांझी समाज ने कहा था कि इस घटना को मांझी समाज से ना जोड़ा जाए और समाज इस तरह की चीजों का समर्थन नहीं करता। वहीं, मांझी समाज ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी।
Updated on:
07 Apr 2026 03:18 pm
Published on:
07 Apr 2026 03:17 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
