7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर शुरू हुई SDM ज्योति मौर्य व उनके पति की चर्चा, वायरल खबर पर पति ने बताया सच

एसडीएम ज्योति मौर्य के पति अलोक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वह यूपीएससी की परीक्षा में इंटरव्यू देने पहुंचे हैं। वीडियो पर अलोक ने सफाई दी और पूरा सच बताया है...

2 min read
Google source verification

Pc-patrika

वाराणसी: एसडीएम ज्योति मौर्य एवं उनके पति एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि ज्योति मौर्य के पति यूपीएससी की हुई परीक्षा में इंटरव्यू देते नजर आए। इसके बाद यह खबर सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गई। इस दौरान तरह-तरह के वीडियो बॉलीवुड के अलग-अलग गानों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। हालांकि, इस मामले पर उनके पति अलोक मौर्य ने सफाई दी है और वायरल हो रहा है वीडियो का पूरा सच बताया है।

यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं अलोक

दरअसल, सोशल मीडिया पर एसडीएम ज्योति मौर्य के पति की यूपीएससी की परीक्षा में पास होने की खबरें चल रही हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल होने के बाद आलोक मौर्य ने इस मामले में बताया है कि उनके इंटरव्यू देने का वीडियो फर्जी है। उन्होंने कहा कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं और अब तक दो बार परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिली है। हालांकि, वह लगातार इस प्रयास में हैं कि उनका चयन हो जाए और वह एक आईएएस अधिकारी बन जाएं।

वीडियो को बताया फर्जी

सोशल मीडिया पाए वीडियो के वायरल होने के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वह किसी निजी कार्य से लखनऊ गए हुए थे और इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया और अब उसे गलत तरीके से तोड़ मरोड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह खबर पूरी तरह से निराधार है कि वह यूपीएससी की परीक्षा में इंटरव्यू देने पहुंचे हुए थे।

क्या था विवाद

दरअसल, पूर्व में एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद उन्होंने पढ़ा लिखा कर अपनी पत्नी को एसडीएम बनाया और अब वह उनके साथ नहीं रहना चाहती है। खबर सामने आने के बाद मामले में विवाद बढ़ा और फिलहाल दोनों के बीच का यह मामला कोर्ट में चल रहा है।

बता दें कि एसडीएम ज्योति मौर्य वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के चिरईगांव इलाके की रहने वाली हैं, जबकि उनके पति आजमगढ़ के बड़हल के निवासी है। दोनों ने 2010 में विवाह किया था और शादी के बाद ज्योति 2015 बैच की एसडीएम अधिकारी बनी थीं।