
एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के कथित बॉयफ्रेंड और को-एक्टर समर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने आकांक्षा की मौत पर लिखा है, “निशब्द RIP #akankshadubey”। इस पोस्ट के बाद समर सिंह के खिलाफ यूजरों का गुस्सा फूट पड़ा है। यूजर्स ने उनकी पोस्ट पर क्या-क्या कमेंट किए हैं, आइए जानते हैं।
समर सिंह के पोस्ट पर यूजर्स ने दिया रिएक्शन
समर सिंह के इस पोस्ट के बाद यूजर्स के कमेंट की बौछार लग गई है। कुछ यूजर्स का कहना है कि ये सब समर सिंह की वजह से हुआ है, तो कुछ आकांक्षा दुबे की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। गोलू कुमार नाम के एक यूजर ने लिखा है, “इसमें आपका हाथ है।”
बता दें कि सारनाथ के सोमेंद्र होटल के कमरा नंबर 105 में आकांक्षा दुबे का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फॉरेंसिक टीम होटल के कमरे की चप्पे-चप्पे जांच कर साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है।
3 साल की उम्र में मुंबई शिफ्ट हुई थीं आकांक्षा
आकांक्षा दुबे तीन साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में था।
Published on:
26 Mar 2023 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
