
आकांक्षा दुबे और समर सिंह
भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को कथित तौर पर सुसाइड की। अभिनेत्री वाराणसी के सारनाथ के सोमेंद्र होटल में रुकी थीं। बताया जा रहा है वो फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंची थीं। किसी करीबी के यहां अपना बर्थडे मनाने के लिए गई थी और रात में होटल पहुंची थीं।
एक्ट्रेस के आत्महत्या मामले में वाराणसी पुलिस ने इस केस के मुख्य आरोपी सिंगर और प्रोड्यूसर समर सिंह को गाजियाबाद की सोसाइटी से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इसी बीच बड़ी खबर आ रही हैं कि आरोपी को कल कोर्ट में भी पेश किया गया था। इसके बाद वाराणसी पुलिस को समर सिंह की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है।
मैं डर गया था इसलिए इधर-उधर छिप रहा था- समर सिंह
गायक समर सिंह ने पुलिस से कहा, मैं डर गया था इसलिए इधर-उधर छिप रहा था। आकांक्षा दुबे ने न कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा था। ना आत्महत्या से पहले उस पर कोई आरोप लगाया, फिर भला उसे कसूरवार क्यों ठहराया जा रहा है? इसलिए मुझे छोड़ दिया जाए।”
आरोपी को 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली
दअरसल, आकांक्षा दुबे की मौत के बाद हाल ही में समर सिंह और एक अन्य के खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी किया गया था। समर सिंह दिल्ली के बॉर्डर से सटे वेस्ट यूपी के गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी चार्म क्रिस्टल में छिपा हुआ था।
हाथ जोड़कर रोने लगा समर सिंह
गिरफ्तारी के बाद अभिनेता समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह हाथ जोड़कर रोने लगा। वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया। बोला कि मैं बेकसूर हूं, छोड़ दीजिए। मेरा भविष्य चौपट हो जाएगा, लेकिन पुलिस ने सभी मिन्नतों को अनसुना किया और उसे हवालात में डाल दिया।
आकांक्षा की आत्महत्या की जानकारी गोरखपुर में मिली
समर सिंह ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में बताया, “वह बीते 25 और 26 मार्च को गोरखपुर में शूटिंग कर रहा था। गोरखपुर में ही उसे आकांक्षा की आत्महत्या की जानकारी मिली। 26 मार्च की रात वह लखनऊ गया था। 27 मार्च को आकांक्षा की मां मधु दुबे के आरोपों और खुद पर दर्ज मुकदमे की जानकारी उसे मिली तो वह घबरा गया।”
मधु दुबे के आरोपों की वजह से हिम्मत नहीं जुटा सका
समर सिंह ने बताया, “एक बार लगा कि अपना पक्ष पुलिस के सामने रखे, लेकिन मधु दुबे के आरोपों की वजह से हिम्मत नहीं जुटा सका। इसके बाद अपनी कार लखनऊ में ही छोड़ कर सड़क के रास्ते से अपने दोस्त संजय सिंह के साथ गाजियाबाद चला गया। गाजियाबाद के साथ ही दिल्ली, नोएडा और देहरादून में अपने खास करीबियों के यहां ठिकाने बदल-बदल कर रहा।”
साहसी थी आकांक्षा
समर ने कहा, “उसने यह कभी नहीं सोचा था कि आकांक्षा आत्महत्या कर लेगी। वह एक साहसी लड़की थी और उसने अपने दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बनाया था। अगर पता होता कि आकांक्षा के मन में आत्महत्या जैसा कोई गलत विचार आया है तो गोरखपुर से वाराणसी आकर उसे समझाता।”
गिरफ्तारी पर स्टे लेने के प्रयास में था समर
समर इस कोशिश में था कि इलाहाबाद हाईकोर्ट से उसकी गिरफ्तारी पर स्टे मिल जाए। इसके लिए उसके अधिवक्ताओं ने कागजी कार्रवाई भी शुरू कर दी थी। गुरुवार को वह देहरादून से गाजियाबाद आया था और शुक्रवार को उसे लौटना था। हालांकि, इससे पहले ही वह पकड़ा गया।
Updated on:
08 Apr 2023 09:02 am
Published on:
08 Apr 2023 09:01 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
