26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आकांक्षा दुबे मामले का एक नया CCTV फुटेज, वीडियो में होटल के अंदर झूमती हुई नजर आई रही भोजपुरी एक्ट्रेस

Akanksha Dubey Suicide Case: 26 तारीख को भोजपुरी एक्ट्रेस आकाक्षा दुबे ने सुसाइड कर ली थी। इसका आरोप समर सिंह और संजय सिंह पर लगा हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ने में जुटी है।

2 min read
Google source verification
akankasha_dubey.jpg

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के बाद इंडस्ट्री में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और इस मामले से जुड़े एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं। 25 मार्च को आकाक्षा दुबे मॉलीक्यूल बार में पार्टी करने गयी थी। जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आकांक्षा दुबे झूमते हुए नजर आ रही है।

वाराणसी के सौमेन्द्र होटल के मैनेजर की मानें तो तारीख को आकांक्षा दुबे 25 रात में करीब 8 बजे होटल से बाहर किसी पार्टी के लिए निकली और करीब 2 बजे वापस होटल पहुंची। उनके साथ एक शख्स भी मौजूद था।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार पर भड़के संजय निषाद, बोले- मुझे पैसा ही नहीं दे रहे, सीएम से करुंगा शिकायत

अखिलेश के साथ आरोपी समर सिंह की फोटो

आकांक्षा दुबे के सुसाइड मामले में दो आरोपी समर सिंह और उसका भाई संजय सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इसके अलावा समर सिंह का फोटो अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के साथ वायरल है। लोग उन्हें समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं।

हांलाकि, समाजवादी पार्टी की तरफ से सफाई दी गई और यह कहा गया कि समर सिंह अगर आरोपी हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, फोटो कोई भी किसी नेता के साथ खिंचवा सकता है।

आकांक्षा दुबे सुसाइड का मामला क्या है ?

26 मार्च को भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सारनाथ के एक होटल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस वाराणसी में फिल्म की शुटिंग के लिए आई थीं लेकिन दो दिन बाद वह फांसी से लटकी हुई पाई गईं। जबकि इससे एक दिन पहले की रात को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। वहीं एक्ट्रेस पहले भी भोजपुरी की कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की गिनती बिहार और यूपी के चर्चित भोजपुरी चेहरों में होती है। आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म पर भी काफी चर्चा में रहती हैं। आकांक्षा दुबे ने अपनी फिल्मी कैरियर की शुरुआत मुंबई से की थी। हालांकि उनके माता-पिता उन्हें आईएएस बनाना चाहते थे। लेकिन उनका बचपन से ही डांस और एक्टिंग में मन लगता था। एक्ट्रेस की पढ़ाई भी मुंबई से ही हुई थी।

यह भी पढ़ें: भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर ने लगाए आरोप बोले- निकाय चुनाव में अनुसूचित जाति के साथ आरक्षण में हुई दिन दहाड़े डकैती

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग