
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में एक तरफ वाराणसी पुलिस आरोपी सिंगर समर सिंह को 10 दिनों से खोज रही है। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।
आरोपी समर सिंह और संजय सिंह की डिटेल्स सभी एयरपोर्ट को भेजी गई है, ताकि दोनों देश छोड़ कर न भाग सकें। उधर आरोपी समर सिंह ने खुद को बचाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा दिया है।
समर सिंह की तरफ से दायर याचिका में कहा गया है कि उस पर जो भी आरोप लगा है वह सब निराधार है। हाईकोर्ट में 482 द प्र स के तहत दायर की गई है याचिका। FIR गलत तथ्यों पर है आधारित इससे बचने के लिए समर सिंह ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा।
देखिए समर सिंह ने अदालत में किया दायर की है याचिका
26 मार्च को अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव होटल के एक कमरे से मिला था। जिसके बाद भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगे थे। मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह और उसके भाई पर आत्महत्या के लिए उकसाने का रूप लगाया है। साथ ही कहा है कि दोनों तीन साल से उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। उधर एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि लुकआउट नोटिस सिर्फ समर सिंह के खिलाफ जारी हुआ है। साथ ही उसके भाई संजय सिंह की भी तलाश पुलिस कर रही है।
Updated on:
06 Apr 2023 06:34 pm
Published on:
06 Apr 2023 06:01 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
