2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akanksha Dubey Death: भोजपुरी सिंगर समर सिंह की तलाश इन जगहों पर हुई छापेमारी, कॉल डिटेल से मिले बातचीत के सबूत

Akanksha Dubey Death: एक्ट्रेस आकंक्षा दुबे की मां ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय को आकंक्षा दुबे की मौत का जिम्मेदार बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

2 min read
Google source verification
Akanksha Dubey Death

भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे की कथित आत्महत्या मामले में भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय की पुलिस तलाश कर रही है। वाराणसी पुलिस ने अभी तक पटना, आजमगढ़, मुंबई समेत कई जगहों पर दबिश दी। हालांकि, पुलिस को अभी तक दोनों भाइयों का कोई पता नहीं चल सका है।

आकांक्षा दुबे का फोन अभी तक नहीं हो पाया अनलॉक
पुलिस अभी तक आकांक्षा दुबे का फोन अनलॉक नहीं कर पाई है। फोन में पासवर्ड के साथ फिंगर प्रिंट स्कैन का भी लॉक लगा हुआ है। इस स्थिति में फोन को अनलॉक करने के लिए लखनऊ के Legal Research Laboratory में भेजा जाएगा। हालांकि, पुलिस को एक्ट्रेस के मोबाइल का कॉल डाटा रिकॉर्ड मिल गया है। इसमें ही पुलिस को आकांक्षा दुबे के समर सिंह के साथ बातचीत के साबुत मिले हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सारनाथ थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया, “समर सिंह की संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। साथ ही, उनके रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही दोनों गिरफ्तार किए जाएंगे।”

यह भी पढ़ें: सजा से बरी होने के बाद चेहरे पर हल्की मुस्कान के साथ कोर्ट से बाहर आया अशरफ

सारनाथ के होटल में फांसी पर लटकी मिली थी आकांक्षा
बता दें कि भदोही की रहने वाली आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ के सोमेंद्र होटल में फंदे से लटकता हुआ मिला था। वह वाराणसी में एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए आई थीं। आकांक्षा की मां ने इस मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनकी मां के मुताबिक, इन दोनों लोगों ने ही आकांक्षा दुबे को आत्महत्या करने के लिए उकसाया है।

आकांक्षा का नया गाना हुआ रिलीज
एक्ट्रेस आकांक्षा ने 'कसम पैदा करने वाले की 2' और 'वीरों के वीर' जैसी फिल्मों में काम किया था। एक्ट्रेस आकंक्षा दुबे का ‘बुलेट प जीजा’ गाना काफी फेमस हुआ था। जिस दिन आकांक्षा की मौत हुई उसी दिन उनका एक नया गाना रिलीज हुआ था। इस गाने का नाम 'आरा कभी हारा नहीं' है।