
आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत राकेश मिश्रा के म्यूजिक वीडियो 'तू जवान हम लइका' से की थी। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा था। इसके बाद आकांक्षा बुलेट पे जीजा, करवटिया जैसे कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी के हर सितारों के साथ काम कर चुकी हैं।
आकांक्षा 2018 में डिप्रेशन में चली गईं थीं
आकांक्षा दुबे ने डायरेक्टर आशी तिवारी के साथ फिल्मों में काम किया। 2018 में डिप्रेशन में गईं तो उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थीं। आकांक्षा दुबे ने फिल्मों में दोबारा वापसी करने का श्रेय अपनी मां को दिया था। आकांक्षा ने खेशारी लाल यादव के साथ ‘नाच के मालकिनी’ वीडियो में काम किया था।
आकांक्षा के ‘भुअरी’ ‘काशी हिले पटना हिले’ और ‘नमरिया कमरिया में खोश देब’ ब्लॉकबस्टर हिट गानों में शामिल रहा।
आकांक्षा दुबे के इंस्टा पर 1.7 मिलियन फालोअर
आकांक्षा दुबे ने अपने कैरियर की शुरुआत सोशल प्लेटफॉर्म टिक-टॉक से की थी। टिक-टॉक पर आकांक्षा के टैलेंट को लोगों का फी पसंद किया। इंस्टा पर उनकी 1.7 मिलियन फैन फॉलोइंग है। उसके बाद में अकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया।
सुसाइड के कुछ घंटे बाद ही एक्ट्रेस का आखिरी गाना रिलीज हुआ। गाने का टाइटल है 'ये आरा कभी हारा नहीं।' गाने के वीडियो को पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन के हैं और म्यूजिक दिया है प्रियांशु सिंह ने। इस गाने के वीडियो पर महज 5 घंटे में 4 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
Published on:
26 Mar 2023 03:03 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
