2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होटल सोमेंद्र के कमरा नं 105 में आकांक्षा ने लगाई फांसी, 2022 में इस एक्टर पर लगाए थे गंभीर आरोप

Akansha Dubey Suicide: एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे 22 मार्च को एक फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंची थी। वह सारनाथ के होटल सोमेंद्र रेसीडेंसी के कंमरा नंबर 105 में रुकी थीं।

2 min read
Google source verification
Akansha Dubey Suicide

आकांक्षा दुबे ने लगाई फांसी

भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्म की फेमस अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने रविवार को वाराणसी के एक होटल में फांसी लगा ली है। जानकारी के मुताबिक फेमस अभिनेत्री ने वाराणसी के सारनाथ के सोमेंद्र होटल में कथित तौर पर सुसाइड किय़ा है।

सूत्रों की मानें तो अभिनेत्री वाराणसी में फिल्म की शुटिंग के लिए पहुंची थीं। जबकि इससे पहले शनिवार की रात को अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो भी साझा किया था। वीडियो में वह बेहद खुद नजर आ रहीं थीं।

अभिनेता चिन्टू पर लगाए थे गंभीर आरोप
भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी कमर की वजह से फेमस और कमरिया गर्ल का नाम पाने वाली आकांशा दुबे 2022 में भी खबरों में आई थीं। उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर पांडेय चिंटू के पिता और फिल्म निर्माता राजकुमार आर पांडेय पर धोखाधड़ी का गम्भीर आरोप लगाया था। उनका ये आरोप भोजपुरी फिल्म ससुरा बड़ा सतावेला से जुड़ा था। जिसमें आकांक्षा बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट की गयी थीं।
आकांक्षा ने अपने साथ हुई चीटिंग का खुलासा करते हुए बताया था कि एक्टर चिंटू के पिता राजकुमार ने उनसे इस फिल्म में काम तो करवा लिया लेकिन पूरे पैसे नहीं दिए हैं। आकांक्षा ने राजकुमार आर पांडेय की जमकर आलोचना की थी। उन्होंने इस बात को लेकर एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी साझा किया था।

पुलिस ने दी ये जानकारी
एसीपी सारनाथ ने बताया कि आज सुबह होटल मैनेजर ने फोन करके सूचना दी थी कि एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगा लिया है। सुबह जब इनके शूटिंग क्रू मेंबर जगाने आये तो कमरे में ये मृत पाई गईं। फिलहाल इनके परिजनों को अवगत करा दिया गया है और वो लोग आ रहे हैं। अभिनेत्री ने फांसी क्यों लगाईं या वो किसी डिप्रेशन में थीं ये परिवार के लोगों के आने के बाद ही पता चलेगा।