
Akanksha Dubey
Akanksha Dubey : भोजपुरी ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में जेल में बंद भोजपुरी सिंगर समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई एक बार फिर टल गई। उक्त जानकारी आकांक्षा दुबे की मां के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि कचहरी में अधिवक्ताओं की हड़ताल की वजह से उक्त प्रार्थना पत्र पर सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने 17 मई को अगली तारीख दी है।
26 अप्रैल को दिया है प्रार्थना पत्र
आकांक्षा दुबे आत्महत्या प्रकरण में जेल में बंद समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह ने 26 अप्रैल को अपने अधिवक्ता के माध्यम से जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में जमानत का प्रार्थना पत्र दिया था। यह प्रार्थना पत्र कोर्ट ने स्वीकार करते हुए इसपर सुनवाई के लिए 6 की तारीख नियत की थी। उस दिन भी सुनवाई नहीं हुई थी और कोर्ट ने 9 मई की तारीख दी थी।
हड़ताल पर अधिवक्ता इसलिए टली सुनवाई
समर सिंह की याचिका पर आज होने वाली सुनवाई भी टल गई। इसका कारण वाराणसी न्यायालय के संदहा स्थानांतरण के विरोध में अधिवक्ताओं के हड़ताल पर होना बताया गया है। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने बताया कि हड़ताल की वजह से अब कोर्ट ने इस मामले में 17 मई की तारीख दी है।
26 मार्च को मिला था शव
भोजपुरी ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के सारनाथ स्थित होटल सोमेंद्र में पंखे के हुक के सहारे लटका हुआ मिला था। इस मामले में आकांक्षा दुबे की मान ने सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमें के बाद पुलिस ने 6 अप्रैल को समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया था। तब से वह जेल में है।
Published on:
09 May 2023 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
