
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की खुदकुशी की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि आकांक्षा एक भोजपुरी गायक के करीब थीं। पुलिस के मुताबिक, आकांक्षा भोजपुरी गायक के साथ वाराणसी के टकटकपुर क्षेत्र में लिव इन रिलेशन में रहती थीं।
गायक अपने कमरे में नहीं मिला
गायक के दुर्व्यवहार से ही दुखी रहने लगी थीं। इसी वजह से अवसादग्रस्त थीं। पुलिस के जाने पर वह गायक अपने कमरे में नहीं मिला। गायक से मनमुटाव व विवाद का आकांक्षा के काम पर कोई असर नहीं पड़ा था।
पुलिस अभिनेत्री के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिरी बार उनकी बात किससे हुई थी? वह किसके साथ थीं? किसकी पार्टी में गई थीं? पुलिस के अनुसार, मोबाइल की कॉल डिटेल प्रकरण की गुत्थी सुलझाने में एक अहम कड़ी साबित होगी।
टिक-टॉक पर वीडियो पोस्ट कर आकांक्षा ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। आकांक्षा ने लगभग 17 वर्ष की उम्र में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का रुख कर लिया। उन्होंने अपने अभिनय व प्रतिभा के दम पर एक अलग मुकाम बनाया था।
Published on:
27 Mar 2023 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
