
भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव रविवार को वाराणसी के एक होटल में मिला था। उनकी मौत की खबर सुनकर लोग हैरान रह गए। मौत के 3 दिन बाद भी एक्ट्रेस की मौत का खुलासा नहीं हो पाया है, लोग बस अनुमान लगा रहे हैं। इसी बीच वाराणसी पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने आकांक्षा दुबे का मोबाइल बरामद किया है, जिसमें उन्हें कुछ सबुत मिले है और वह जल्द ही मामले का खुलासा कर देंगे।
ACP बोले जल्द होगा मामले का खुलासा
वाराणसी के सहायक पुलिस कमीश्नर संतोष सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “ भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत का मामला सामने आया है। वह एक शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी आई थी, जिस रात उनकी मौत हुई वह देर रात होटल आई। पुलिस ने उनका फोन बरामद किया है,फोन में कुछ वीडियों मिले है, जिसमें वह गुमसुम दिखाई दे रही है। पुलिस ने एक्ट्रेस के फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिया है। अकांक्षा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
एक्ट्रेस की मां ने समर सिंह पर लगाया है आरोप
आकांक्षा दुबे के मौत के मामले में सोमवार को उस वक्त एक नया मोड़ा आ गया, जब एक्ट्रेस की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह पर अपनी बेटी के हत्या का आरोप लगाया। अंकाक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने आरोप लगाया कि समर सिंह और संजय सिंह ने अकांक्षा के साथ मिलकर तीन सालों में करोड़ों रूपए कमाए और पैसे नहीं दिए। पैसे मांगने पर वद अकांक्षा को परेशान करते थे। इस मामले में सोमवार को सारनाथ पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ अदाकार को आत्महत्या करने के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज किया है।
भोजपुरी के बड़े गायक है समर सिंह
समर सिंह भोजपुरी सिनेमा के बड़े कलाकार हैं। वह गायक के साथ-साथ एक्टर भी है। समर के बहुत सारे भोजपुरी गाने सुपर हिट रहे। आकांक्षा ने भी ज्यादातर म्यूजिक वीडियो समर सिंह के साथ ही किए है। भोजपुरी इंड्रस्टी को जानने वाले बताते है कि वह दोनों एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे। दोनों का लंबे वक्त से अफेयर चल रहा था। इस साल वैलेंटाइन्स डे के मौके पर आकांक्षा ने समर सिंह के साथ दो फोटो शेयर कर कैप्शन में ‘हैप्पी वैलेंटाइन्स डे’ लिखा था।
Published on:
28 Mar 2023 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
