2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या भोजपुरी के इस सिंगर के साथ आकांक्षा दुबे का चला रहा था अफेयर?

Akanksha Dubey Suicide: इस साल 14 फरवरी 2023 यानी वैलेंटाइन्स डे पर आकांक्षा दूबे ने भोजपरी फिल्म के सिंगर और एक्टर समर सिंह के साथ दो पोस्ट शेयर की थीं। एक में दो तस्वीरें थीं, जिसमें वह समर सिंह को प्यार भरी नजरों से देख रही थीं।

2 min read
Google source verification
Akansha Dube News

समर सिंह और आकांक्षा दुबे

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्र्र्री की मशहूर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का मृत शरीर वाराणसी के सोमेंद्र होटल के कमरा नंबर 105 में पाया गया। उन्होंने कथित आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला का समाप्त कर लिया है। आपको बता दें कि अभिनेत्री 22 मार्च को एक फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंची थीं। उन्होंने कथित सुसाइड के 10-12 घंटे पहले तक सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स साझा किए थे। वह सभी पोस्ट्स में बेहद खुश नजर आ रही थीं।

पवन सिंह के साथ आज एक एलबम हुआ रिलीज
हालांकि लोग उनकी कथित आत्महत्या के लिए उनके बॉयफ्रेंड को जिम्मेदार मान रहे हैं। भोजपुरी की कई सुपरहिट फिल्मों में आकांक्षा ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी। आपको बता दें कि आज सुबह-सुबह भोजपुरी के मेगा स्टार पवन सिंह के साथ आकांक्षा का एलबम भी रिलीज हुआ है, जिसका नाम है- ‘आरा कभी हारा नहीं।’ लेकिन उसके कुछ धंटे बाद ही ऐसी जानकारी सामने आई है। हर कोई सोच-सोचकर हैरान है। परिवार का भी रो-रोकर बुरा हाल है।


यह भी पढ़ें: होटल सोमेंद्र के कमरा नं 105 में आकांक्षा ने लगाई फांसी, 2022 में इस एक्टर पर लगाए थे गंभीर आरोप

वैलेंटाइन्स डे पर इस सिंगर के साथ किया था प्यार भरा पोस्ट
मालूम हो कि अभिनेत्री भोजपुरी सिंगर और एक्टर समर सिंह के साथ अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई रील्स साझा करती थीं। उनके साथ उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में भी एक साथ काम किया है। इस साल 14 फरवरी 2023 यानी वैलेंटाइन्स डे पर उन्होंने समर सिंह के साथ दो पोस्ट शेयर किये थे। एक में दो फोटोज थीं, जिसमें वह समर सिंह को प्यार भरी नजरों से देख रही हैं और कैप्शन में लिखा था हैप्पी वैलेंटाइन्स डे।

दूसरे पोस्ट में भी दोनों कोजी-कोजी पोज देते नजर आ रहे है। हालांकि कभी समर सिंह ने अपनी ओर से आकांक्षा संग रिश्ते पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है और न अभी सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट किया है। इतना ही नहीं, सिंगर ने तो आकांक्षा की मौत के चंद घंटों बाद भी एक हैप्पी बर्थडे पोस्ट साझा था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। हांलाकि फैन्स ब्रेकअप मौत की वजह बता रहे हैं।