
आकांक्षा को IPS बनाना चाहते थे पिता
वाराणसी के होटल में मृत मिली एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मुंबई से शूटिंग के लिए यहां आई थीं। आकांक्षा का परिवार मुंबई में रहता है। हालांकि उनके पिता उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले हैं। वो 22 साल पहले मुंबई गए थे।
3 साल की उम्र में गई थीं मुंबई
आकांक्षा दुबे के पिता यूपी के भदोही और मां मिर्जापुर से हैं। आकांक्षा का जन्म भी भदोही में ही हुआ। आकांक्षा जब 3 साल की थीं तो उनके पिता ने मुंबई जाने का फैसला लिया। पिता बिजनेस के लिए मुंबई गए और फ्लोर मिल का काम शुरू किया। ऐसे में आकांक्षा का बचपन मुंबई में ही बीता है।
आकांक्षा के पिता पिता चाहते थे कि उनकी बेटी आईपीएस ऑफिसर बने। आकांक्षा टिक टॉक और इंस्टाग्राम के वीडियो बनाने में बिजी रहती थीं। बेटी का रुझान देख पिता ने भी उनको इस फील्ड में जाने की इजाजत दे दी। आकांक्षा ने 17 साल की उम्र में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा और जल्दी ही अपनी पहचान बना ली।
आकांक्षा के 2 भाई
आकांक्षा के दो भाई हरिओम और आदित्य हैं। हरिओम बड़े और आदित्य छोटे हैं। दोनों ही पढ़ाई कर रहे हैं। उनके पिता बिजनेस करते हैं। वहीं मां एक आम गृहिणी हैं।
Updated on:
26 Mar 2023 03:05 pm
Published on:
26 Mar 2023 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
