
आकांक्षा दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं
भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइन आकांक्षा दुबे वाराणसी के एक होटल में मृत पाई गई हैं। 25 साल की एक्ट्रेस के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। एक्ट्रेस की मौत की खबर उनके परिवार पर कहर बनकर टूटी है।
परिवार के बेहद करीब थीं आकांक्षा
आकांक्षा अपने परिवार के बेहद करीब थीं। आकांक्षा ने जब एक्टिंग शुरू की तो पिता उनके प्रोफेशन से खुश नहीं था। धीरे-धीरे उन्होंने सबको मना लिया। आकांक्षा मुंबई में अपने परिवार के साथ ही रहती थीं।
भाई की कही थी शादी की बात
आकांक्षा के दो भाई हरिओम और आदित्य हैं। हरिओम बड़े और आदित्य छोटे हैं। दोनों ही पढ़ाई कर रहे हैं। बीते साल एक इंटरव्यू में आकांक्षा से शादी पर सवाल हुआ था। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि बड़े भाई हरि की पढ़ाई पूरी होते ही वो शादी कर लेगीं।
आकांक्षा के इस बयान के बाद माना जा रहा था कि वो जल्दी ही शादी कर सकती हैं। आकांक्षा अपनी मां के भी बहुत करीबी थीं। एक तरफ परिवार और फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। इस बीच उनकी मौत की खबर आ गई।
Updated on:
26 Mar 2023 01:57 pm
Published on:
26 Mar 2023 01:37 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
