
आकांक्षा दुबे भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ कई रील्स शेयर करती थीं।
भोजपुरी मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत से भोजपुरी इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ पड़ी है। इसी बीच एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने बड़ा बयान दिया है।
आकांक्षा दुबे की मां ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री को टॉर्चर करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार 21 मार्च को आकांक्षा दुबे और सिंगर समर सिंह के भाई के बीच विवाद हुआ था।
भोजपुरी गायक समर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इसी बीच भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में सारनाथ थाने की पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज किया है। मुंबई से वाराणसी पहुंची आकांक्षा की मां की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
उधर मां ने आरोप लगाया कि सिंगर समर सिंह के भाई से विवाद के बाद एक्ट्रेस को धमकी मिली थी। मां ने बताया कि 21 तारीख को समर सिंह के भाई संजय सिंह ने आकांक्षा दुबे को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बारे में आकांक्षा दुबे ने खुद उनको फोन से इसकी जानकारी दी थी।
आकांक्षा दुबे समर सिंह को क्या कर रही थी डेट? लिखी थी यह लाइन
दावा किया जा रहा है कि कि सिंगर समर सिंह एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का बॉयफ्रेंड था और दोनों में लंबे वक्त से अफेयर चल रहा था। आकांक्षा दुबे भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ कई रील्स शेयर करती थीं। उनके साथ उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स पर काम भी किया है।
हैप्पी वैलेंटाइन्स डे पर लिखा था पोस्ट
इस साल 14 फरवरी 2023 को उन्होंने समर सिंह के साथ दो पोस्ट किए थे। एक में दो तस्वीरें थीं, जिसमें वह समर सिंह को प्यार भरी निगाहों के साथ देख रही थीं और कैप्शन में लिखा था हैप्पी वैलेंटाइन्स डे। और दूसरे पोस्ट में भी दोनों कोजी-कोजी पोज दे रहे थे।
हालांकि कभी समर सिंह ने अपनी तरफ से आकांक्षा संग रिश्ते पर बात नहीं की और न कभी सोशल मीडिया पर ऐसा जाहिर होने दिया।
इतना ही नहीं, सिंगर ने तो एक्ट्रेस की मौत के कुछ घंटों बाद भी एक हैप्पी बर्थडे पोस्ट किया था। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है। उसके बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।
फंदे से लटकते हुई मिली थी लाश
कल वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव फांसी के फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला था। आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं।
Updated on:
27 Mar 2023 04:52 pm
Published on:
27 Mar 2023 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
