17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akanksha Dubey Suicide: समर सिंह को जमीन खा गई या आसमान निगल गया? 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Akanksha Dubey Suicide: आकांक्षा दुबे की मौत के 10 दिन बाद भी पुलिस समर सिंह को नहीं पकड़ पाई है। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में पुलिस पर उठे सवाल।

2 min read
Google source verification
akanksha_duve_1.jpg

वाराणसी पुलिस ने आरोपी सिंगर समर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में वाराणसी पुलिस ने आरोपी सिंगर समर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। आरोपी समर सिंह और संजय सिंह की डिटेल्स सभी एयरपोर्ट को भेजी गई है, ताकि दोनों देश छोड़ कर न भाग सकें। बुधवार को मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने बुसमर सिंह के विदेश भागने की आशंका जाहिर की थी।

इसी बीच पत्रिका उत्तर प्रदेश के पास समर सिंह का पासपोर्ट हाथ लगा है। नाम न लिखने और पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर हमें एक सूत्र ने जानकारी दी है कि समर स‌िंह बैंकाक भाग गया है। यही वजह है आकांक्षा दुबे की मौत के 10 दिन बाद भी पुलिस समर सिंह को नहीं पकड़ पाई है।

सूत्र के अनुसार अकांक्षा दुबे के मौत के बाद समर स‌िंह को यह अंदाजा नहीं था कि यह मामला इतना आगे बढ़ेगा। लेकिन अकांक्षा दुबे की मां जिस तरह समर सिंह पर पहले दिन से आरोप लगा रही हैं उससे समर सिंह घबरा गया और पुलिस से बचने के लिए विदेश भाग गया।
पत्रिका उत्तर प्रदेश के पास समर सिंह का जो पासपोर्ट हाथ लगा है यह असली है या नहीं हम इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं। क्या इसी पासपोर्ट के जर‌िए समर सिंह विदेश भाग गया? इस बात की भी पुष्टि पुलिस करेगी। समर स‌िंह बैंकाक गया या किसी और देश में गया इस बात की भी पुष्टि पुलिस को करनी अभी बाकी है। समर सिंह अगर भारत में है तो कहां है? अभी तक पुलिस क्यों नहीं पकड़ पाई, इन सारे सवालों के जवाब मिलने अभी बाकी है?

समर सिंह पर लुक आउट नोटिस
वाराणसी पुलिस के अनुसार सिंगर समर सिंह के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए लुक आउट नोटिस जारी की गयी है। ये नोटिस देश के सभी प्रमुख एयरपोर्ट को जारी कर दी गयी है। सिंगर समर सिंह के अलावा उसके भाई संजय सिंह को भी पुलिस ढूंढ रही है। संजय के खिलाफ लुक आउट नोटिस नहीं जारी की गयी है।

अधिवक्ता ने जाहिर की थी विदेश भागने की आशंका
आकांक्षा दुबे की मां के समर सिंह और उसके भाई के विदेश भागने की आशंक जताने के बाद बुधवार को ही मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने patrika.com से बात करते हुए कहा था कि दस दिन हो गए हैं और अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। ऐसे में समर सिंह जो की शातिर क़िस्म शख्स है वह विदेश भाग सकता है यह भाग भी चुका हो। ऐसे में वाराणसी पुलिस को इस मामले में लुक आउट नोटिस जारी करनी चाहिए।