यूपी चुनाव से पहले पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव ने सपा का कांग्रेस से गठबंधन का विरोध किया था लेकिन अखिलेश यादव व राहुल गांधी ने गठबंधन करके चुनाव लड़ा था लेकिन चुनाव में गठबंधन को करानी शिकस्त मिली थी। इसके बाद से ही सपा व कांग्रेस गठबंधन पर जमकर सवाल खड़े हुए थे। समय के साथ बीजेपी ने अपनी ताकत बढ़ायी है जिसके चलते अब सपा, बसपा व कांग्रेस ने महागठबंधन करने का ऐलान किया है। पीएम नरेन्द्र मोदी को रोकने के लिए महागठबंधन किया है। बीजेपी व महागठबंधन दोनों के लिए ही यूपी सबसे महत्वपूर्ण राज्य है यहां पर जो सबसे अधिक सीट पर विजय प्राप्त करेगा। वह दिल्ली में सरकार बनाने की स्थिति में होगा। ऐसे में यूपी में बीजेपी व महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर का रिजल्ट भी चौकाने वाला हो सकता है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी का बड़ा सपना होगा पूरा, 15अगस्त से गंगा में चलेगा क्रूज