8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी

Video : बाबा विश्वनाथ के धाम में भोपाल के 108 डमरू वादकों का अद्भुत शिव तांडव

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में भोपाल से पहुंचे डमरू दल ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में आरती के समय बजने वाली धुन बजाई तो लोग झूमने लगे। धाम के बाहर सड़क पर डमरू दल ने पूरे जोश के साथ अपनी प्रस्तुति दी।

Google source verification

बाबा विश्वनाथ धाम में पहुंचे भोपाल के बाबा बटेश्वर समिति के 108 डमरू वादकों ने सावन के दूसरे सोमवार को अद्भुत समां बांध दिया। तीन किलोमीटर की जब लाइन लगी और डमरू और झांझ बजने लगे तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। लोग डमरू की नाद पर मंत्रमुग्ध दिखे और लोगों ने जमकर इसका लुत्फ उठाया और मोबाइल में कैद किया। भोपाल के बाबा बटेश्वर समिति से काशी आए युवा श्रद्धालुओं में से 1 श्रद्धालु श्रृंगी, 15 शंख, 25 डमरू, 70 झांझ-मजीरा, 1 पुनेरी ढोल, 1 नगाड़ा, 1 थाल घंटा, 4 छोटे घुंघुरू ढोल की बेहद मनमोहक प्रस्तुति दी।