
Amity University VC TR Venkatesh
वाराणसी. एमिटी यूनिवर्सिटी पटना के कुलपति टी आर वेंकटेश मंगलवार की सुबह सपत्नीक पहुंचे काशी, किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन, और किया नौका विहार। इस दौरान कुछ मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय पर की तल्ख टिप्पणी। उन्होंने कहा कि बीएचयू में कुछ ठीक नहीं चल रहा। यहां के बारे में जो कुछ भी सुनने में आ रहा है वह ठीक नहीं है। इससे विश्वविद्यालय की छवि खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं कोमल स्वभाव के होते हैं जिन्हें गढ़ना होता है। उनमें उच्च संस्कार देने होते हैं। अगर बच्चों से कायदे से मिला जाए, उनकी समस्या सुन कर हल किया जाए, उन्हें समझाया जाए तो स्थितियां नियंत्रित रह सकती हैं।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की नई नितियों की उन्होंने मुक्त कंठ सराहना की। कहा कि मंत्रालय के हाल के फैसले काफी महत्वपूर्ण और बच्चों के हित में है। इस सिलसिले में उन्होंने हाल ही में जारी आदेश जिसके तहत प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा दो तक के छात्रों के बैग का वजन कम किया गया है, काफी महत्वपूर्ण है। कहा कि ज्यादा वजन होने से बच्चों की ग्रोथ रुक जाती है। शरीर और दिमाग का विकास नहीं हो पाता।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई नई योजनाएं लागू की हैं, उसके दूरगामी परिणाम होंगे। आने वाले 10 सालों में उनका परिणाम दिखाई देगा। शिक्षा के क्षेत्र में देश भर के अलग-अलग शिक्षकों संग सरकार वार्ता कर रही है, संगोष्ठियां की जा रही हैं। उनकी राय ली जा रही है। इन सब का सकारात्मक परिणाम निकलना तय है। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा छात्रहित में फैसले लिए जाएंगे। कई ऐसी तकनीक आने वाले वक्त में शिक्षा विभाग से जोड़ी जाएंगी जिससे देश का और छात्रों का काफी विकास होगा।
काशी के बारे में कहा कि यह तो विश्व में विख्यात प्राचीन, धार्मिक नगरी है। अति प्राचीन शहर होने के नाते इसके इतिहास और इस शहर को समझ पाना मुश्किल ही नहीं नामुनकीन है। इस शहर को महसूस किया जा सकता है। यहां की गंगा आरती दिल में अध्यात्म की नई इबारत लिखती है। काशी आ कर यहां के मंदिर और गंगा घाट देख कर बहुत ही अच्छा लगा।
Published on:
04 Dec 2018 01:03 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
