
अनिल राजभर ओम प्रकाश राजभर
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
वाराणसी. ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की ओर से की गई टिप्पणी अब बड़े विवाद का रूप लेती जा रही है। ओम प्रकाश राजभर की पार्टी ने मांग किया है कि अनिल राजभर को मंत्रीमंडल से बाहर किया जाए और वो पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर से माफी मांगें। ऐसा न करने पर सुभासपा ने पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
सुभासपा इसे महाराजा सुहेलदेव के वंशज का अपमान बताकर अनिल राजभर को घेरने की कोशिश में जुटी है। पार्टी ने अनिल राजभर को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते हुए कहा है कि कहा है कि इस अपमान को राजभर समाज नहीं भूलेगा। मंत्री की टिप्पणी को न सिर्फ अशोभनीय और अमर्यादित बताया है बल्कि यह भी कहा गया है कि इस अपमान केा राजभर समाज नहीं भूलेगा। ऐसी सोच वाले व्यक्ति को समाज में स्थान नहीं मिलना चाहिये। सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह और महानगर प्रभारी जागेश्वर राजभर की ओर से जारी बयान में यह भी मांग की गई है कि अनिल राजभर अपने बयान के लिये माफी मांगें।
बताते चलें कि ओम प्रकाश राजभर द्वारा सरकार को हर मोर्चे पर घेरते हुए लगातार ट्वीट किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने इसको लेकर पलटवार करते हुए कहा था कि सिद्घांत विहीन लोग ट्वीट कर राजनीति कर रहे हैं और सवाल भाजपा पर उठा रहे हैं। इसी बयान में विवादित टिप्पणी करते हुए वो यहां तक कह गए कि अगर मैं मैं कड़े शब्दों में कहूं तो ये लोग पूरी तरीके से राजनीतिक वेश्या की तरह हैं। सुभासपा के अनुसार मंत्री की ओर से 12 जून को सुभासपा प्रमुख पर यह टिप्पणी की गई।
Published on:
14 Jun 2021 09:17 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
