वाराणसी के लंका स्थित एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि पिछले तीन-चार साल में जो हमने किया है, उसे घर घर तक पहुंचाएं और करो या मरो की नीति से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि 2021 में पंचायत चुनाव पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है। यगह अपनी कमियों को जानने का अच्छा मौका है। इस सेमीफाइनल में जिले की हर सीट पर आवेदन स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि पार्टी की ओर से प्रत्याशी की घोषणा होने तक कोई भी खुद कोई पहल नहीं करेगा। किसी भी पोस्टर-बैनर में भावी प्रत्याशी नहीं लिखेंगे।