6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धरनारत अपेक्स की छात्राओं का कॉलेज प्रशासन पर बदसलूकी का आरोप

अपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं का धरना दूसरे दिन भी जारी।

2 min read
Google source verification

image

Ajay Chaturvedi

Jul 06, 2017

APEX College of Nursing students

APEX College of Nursing students

वाराणसी.
अपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं का धरना गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस बीच छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन द्वारा उनके साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि धरने के दौरान रात में कुछ अराजक तत्व और यहां तक कि कुछ पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की। छात्राओं ने बताया कि कॉलेज प्रशासन से जुड़े एक व्यक्ति ने नशे में धुत हो कर उन्हें अपशब्द कहे।



बता दें कि अपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राएं सात अप्रैल से ही आंदोलनरत हैं। मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री के सचिव के आदेश के बाद अपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग के निदेशक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ये छात्राएं कॉलेज में जमा अपनी फीस वापस कराने की मांग कर रही हैं। इस बीच इन्होंने आरटीआई से जो सूचनाएं इंडियन नर्सिंग काउंसिल से हासिल की हैं उसके मुताबिक न तो महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को नर्सिंग कॉलेज की मान्यता देने का ही अधिकार नहीं है। नियमानुसान कोई भी विश्वविद्यालय तभी किसी कॉलेज को मान्यता दे सकता है जब उसके परिसर में वह पाठ्यक्रम संचालित हो रहा हो। उस पाठ्यक्रम से संबंधित पूरी फैकेल्टी हो। लेकिन विद्यापीठ में नर्सिंग पाठ्यक्रम को लेकर ऐसा नहीं है। ऐसे में ईएनसी ने अपेक्स कॉलेज को मान्य नहीं करार दिया है। आरटीआई से मिली जानकारी के बाद से ये छात्राएं एक बार फिर से बुधवार से कॉलेज परिसर में धरना दे रही हैं।



देखें वीडियो-


छात्राओं ने ह्वाट्सएप मैसेज से पत्रिका को बताया कि बुधवार और गुरुवार की रात जब वे टिन शेड के नीचे धरने पर बैठी थीं तो कॉलेज प्रशासन ने उन्हें वहां जबरन हटा दिया। ऐसे में बारिश में भींगते हुए उन्होंने धरना जारी रखा। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि रात में उनके साथ बदसलूकी की गई। महिला सिपाही ने गालियां दीं तथा साथी छात्रों को मारने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रशासन से जु़ड़े एक व्यक्ति जो नशे में धुत थे उन्होंने छात्राओं को अपशब्द कहे।


ये भी पढ़ें-अपेक्सनर्सिंग की छात्राएं फिर सेआंदोलित, कॉलेजमें बैठीं अनशन पर

इस बीच कॉलेज के प्रशासक संजीव सिंह ने मीडिया को बताया कि इंडियन काउंसिल हर साल रिन्यूवल के लिए आवेदन मांगता है। इस बार उससे जुड़ी औपचारिकता निर्धारित समय में पूरी करते हुए संस्था की ओर से आईएनसी को सूचित कर दिया गया है। इसी कड़ी में हमने अपने यहां टीचर्स की नियुक्ति भी कर ली है। संभव है काउंसिल ने कॉलेज की ओर से भेजी गई सूचना को अपडेट न किया हो इसी कारण से आरटीआई में वर्तमान स्थिति नहीं दी जा सकी है।






ये भी पढ़ें

image

बता दें कि इसी तरह का एक मामला संतुष्टि नर्सिंग कॉलेज में था जहां के विद्यार्थियों ने भी लंबी लड़ाई लड़ी उसके बाद डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने खुद पहल करके उन सभी विद्यार्थियों की फीस वापस करा दी थी। अब छात्राओं का कहना है कि जब एक ही आरोप में एक कॉलेज के विद्यार्थियों की फीस वापस हुई तो उनके साथ अन्याय क्यों।

संबंधित खबरें