24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिंदी में भी होगा बीटेक, निजी कॉलेज आए आगे सरकारी पीछे आखिर

B.Tech Course will be Available in Hindi Also- बीटेक (B.Tech) का कोर्स अब हिंदी में भी पढ़ाया जाएगा। चार कॉलेज में बीटेक के कोर्स हिंदी में कराए जाएंगे। एनआईटी से इसी सत्र से बीटेक फर्स्ट सेमेस्टर से हिन्दी माध्यम से पढ़ाई का विकल्प शुरू करने के निर्णय के बीच सबसे बड़ी असमंजस किताबों को लेकर है।

less than 1 minute read
Google source verification
B.Tech Course will be Available in Hindi Also

B.Tech Course will be Available in Hindi Also

वाराणसी. B.Tech Course will be Available in Hindi Also. बीटेक (B.Tech) का कोर्स अब हिंदी में भी पढ़ाया जाएगा। चार कॉलेज में बीटेक के कोर्स हिंदी में कराए जाएंगे। एनआईटी से इसी सत्र से बीटेक फर्स्ट सेमेस्टर से हिन्दी माध्यम से पढ़ाई का विकल्प शुरू करने के निर्णय के बीच सबसे बड़ी असमंजस किताबों को लेकर है। पुस्तकालय से लेकर बाजार तक अंग्रेजी माध्यम की ही इंजीनियरिंग की अधिकतर किताबें उपलब्ध हैं।

ऑनलाइन मंगवाए किताबें

बाजार में किताबें हिंदी में उपलब्ध न होने पर एनआईटी निदेशक पीके जैन ने कहा कि यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। हिंदी में किताबें उपलब्ध हैं। छात्र उन्हें ऑनलाइन मंगवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्रालय और एआईसीटीई की ओर से इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। इतनी बड़ी पहल शुरू करने से पहले इसकी बड़ी तैयारी भी की गई है। लगभग 16-17 भाषाओं में किताबों का अनुवाद तैयार है। हिंदी में भी पुस्तकों का अनुवाद उपलब्ध होगा। छात्र उन किताबों से ऑनलाइन माध्यम से भी पढ़ाई कर सकेंगे।

इस तरह होंगी तकनीकी शब्दावलियां

- मैकेनिकल इंजीनियरिंग - यांत्रिक अभियांत्रिकी

- मैटेरियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी- पदार्थ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

- कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग- संगणक विज्ञान एवं अभियांत्रिकी

- आर्किटेक्चर प्लानिंग एंड रिसर्च- वास्तुकला, योजना और अभिकल्प

- सिविल इंजीनियरिंग- सिविल अभियांत्रिकी

- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग- विद्युतीय अभियांत्रिकी

ये भी पढ़ें: त्योहार के लिए शुरू हो रही यह ट्रेनें, मार्च 2022 तक चलेंगी यह ट्रेनें

ये भी पढ़ें: दशहरा से पहले मनरेगा कर्मियों को योगी सरकार का तोहफा, मानदेय बढ़ा, 24 दिन के लिए मिलेगा आकस्मिक अवकाश