12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी में जर्जर मकान का छज्जा गिरा, बाइक सवार घायल

वाराणसी के भेलूपुर थानाक्षेत्र के भदैनी इलाके में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार उस समय गली से गुजर रहा था। वहीं मकान में पिछले कई वर्षों से मकान मालिक और किराएदार में विवाद है जिस कारण यह मकान नहीं गिराया जा सका है।

less than 1 minute read
Google source verification
balcony of a dilapidated house fell in Varanasi one injured

वाराणसी में जर्जर मकान का छज्जा गिरा, एक घायल

वाराणसी। भेलूपुर थानाक्षेत्र के भदैनी इलाके में आनंदमई हॉस्पिटल ठीक सामने की गली में स्थित जर्जर मकान का छज्जा गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिस समय यह मकान का छज्जा गिरा गली से बाइक से एक युवक गुजरा रहा था जो मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पास के ही प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। स्थानीय लोगों की मानें तो मकान में मकान मालिक और किराएदार के बीच वर्षों से विवाद चल रहा है। वहीं घटना की सूचना पर पहंचे अस्सी चौकी प्रभारी ने घायल की पहचान राजेश सहानी के रूप में की है।


अचानक भरभरा कर गिर गया छज्जा

प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंदमई अस्पताल के पास स्थित गली में मौजूद के जर्जर मकान का छज्जा आज दोपहर भर भराकर गिर गया। इस छज्जे के मलबे की चपेट में आकर बाइक सवार राजेश सहानी घायल हो गया। राजेश सहानी उसी समय बाइक से वहां से गुजर रहा था। बता दे कि इस मार्ग से सैकड़ो लोगों का प्रतिदिन आना जाना होता है। सड़क मार्ग पर जर्जर घर किसी बड़े हादसे को निमंत्रण दे रहा है। बता दे कि इस मकान का मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद चल रहा है जिसको लेकर मुकदमा भी पंजीकृत किराया गया है।

बोले मकान मालिक, नगर निगम को देंगे पत्र

वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे मकान मालिक ने बताया कि शादी होने की वजह से मकान को गिराने के संबंध में कार्रवाई नहीं करवाई जा सकी थी। लेटर बना लिया गया है जिसे नगर निगम में देकर मकान को तोड़वाया जाएगा। वहीं मकान मालिक ने ही राजेश को अस्पताल में एडमिट कराया है।