9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैलून फेस्टिवल 2 दिन में ही 6 बैलून की इमरजेंसी लैंडिंग, एक उड़कर पहुंच गया चंदौली

हॉट एयर बैलून की इमरजेंसी लैंडिंग होते ही प्रशासन यात्रियों के लिए वाराणसी से कार भेजती है। यह आयोजन 20 जनवरी तक चलेगा।  

2 min read
Google source verification
ballon.jpg

वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बैलून फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 17 जनवरी से शुरू हुआ है और 20 जनवरी तक चलेगा। आयोजन के पहले दो दिन में 6 इमरजेंसी लैंडिंग हुई हैं। बैलून फेस्टिवल के दूसरे दिन बुधवार को 5 हॉट एयर बैलून की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

यात्रियों को लाने के लिए कार भेजा गया
बुधवार को 5 हॉट एयर बैलून रास्ता भूलकर हरिशंकरपुर और दुलहीपुर पहुंच गए। जहां इनकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बैलून से उतरे यात्रियों को लाने के लिए कार भेजा गया। शुरूआती के पहले दिन भी हरिशंकरपुर गांव में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान किसी तरह का कोई अनहोनी नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: सेना की ताकत बढ़ाएगी अमेठी में बन रही AK-203 कलाश्निकोव राइफल, जानें इसकी खूबियां

बुधवार को 8 बैलून ने वाराणसी के डोमरी और सिएचएस स्कूल ग्राउंड से उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि हवा तेज होने के कारण कुछ बैलून चंदौली तक पहुंच गए। हालांकि सभी सुरक्षित लौट आए।

बैलून को उड़ाने के लिए विदेशों से आएं हैं पायलट
बैलून देखने के लिए वाराणसी के गांव से भी लोगों की भीड़ जुट रही। साथ ही इस बैलून फेस्टिवल में हॉट एयर बैलून को उड़ाने के लिए 8 विदेशों से पायलट आएं हैं। इसमें यूके के 5, यूएस के 1 और कनाडा के पालयट शामिल हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती की गई है।

पर्यटन विभाग की उपनिदेशक प्रीति श्रीवास्तव ने बताया की हॉट एयर बैलून का सफर पूरी तरह सुरक्षित है। हवा के रुख के हिसाब से उसमें सवार पायलट उसके लैंडिंग का फैसला करतें हैं। इस बैलून को ट्रैक भी किया जाता है। लैंडिंग के साथ ही वहां गाड़ियां पहुंच भी जाती है।