1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG NEWS “मिस्टर मोदी इज बैक ” भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन का बड़ा बयान, बताया कहा से लड़ेंगे चुनाव

वाह पांच रूपया कम हो गया पेट्रोल-डीजल का दाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 5 Oct 2018, 7:40 PM IST

BIG NEWS "मिस्टर मोदी इज बैक " भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन का बड़ा बयान, बताया कहा से लड़ेंगे चुनाव

BIG NEWS "मिस्टर मोदी इज बैक " भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन का बड़ा बयान, बताया कहा से लड़ेंगे चुनाव

वाराणसी. भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनने को लेकर कहा कि " मिस्टर मोदी इज बैक "। उन्होंने कहा कि देश में एक बार फिर पीएम मोदी की सरकार बनेगी। वहीं बीजेपी से उनके चुनाव लड़ने के सवाल पर हर-हर महादेव का नारा लगाते हुए कहा कि हमारा शंखनाद तो बाबा विश्वनाथ के ही आशिर्वाद से होगा। जहां से उनका आशिर्वाद मिलेगा वहां से लड़ जाएंगे।

पैट्रोल- डीजल के दाम को लेकर उन्होंने सरकार की सराहना करते हुए कहा "वाह पांच रुपया कम हो गया 11 राज्यों में"। उन्होंने कहा इसी तरह सरकार और दाम घटाए, हम जीत रहे है 2019 के चुनाव को। उन्होंने कहा हालही में आए तमाम सर्वे की रिपोर्ट बता रही है कि 2019 में एकबार फिर मोदी सरकार सत्ता में आ रही है। इस दौरान उन्होंने बनारस के विकास को लेकर भी पीएम मोदी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा पहले उन्हें एयरपोर्ट से आने में घंटो लग जाते थे इस बार वह बहोत जल्दी पहुंच गए। साथ ही बनारस में चल रहे तमाम विकास कार्यो को लेकर भी जमकर सराहना किया। रवि किशन यह बाते शुक्रवार को तेलिया बाग में मीडिया से मुखातिब होते हुए बोल रहे थे। वह जादूज सिनेमा की शुरूआत के लिए वाराणसी में थे।

इससे पहले उन्होंने जादूज सिनेमा की शुरूआत को लेकर कहा कि वह देशभर के ग्रामीण कस्बों में इस तरह के पांच हजार सिनेमा घर बनाना चाहते है। साथ ही प्रदेश व बिहार में पांच सौ जादूज सीनेमा घर बनाएंगे। उन्होंने कहा इस तरह के सिनेमा बनाने का मकसद, सिनेमा को गांव में लेजाना है। ज्यादातर गांव के लोग सिनेमा देखने के लिए शहर नहीं आ पाते, अब वह गांव के आस पास ही सिनेमा देख सकेंगे।

उन्होंने बताया कि वह जादूज सिनेमा के माध्यम से एक ओर भोजपुरी सिनेमा जगत को जहां नई ऊंचाइयां मिलेगी वहीं इस सिनेमा घर के माध्य में सामाजिक मुद्दों व सरकार की योजनाओं पर छोटे छोटे वीडियो के माध्यम से समाज में जागरुकरता लाएगें। यह सिनेमा घर शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना अहम योगदान देने के साथ साथ रोजगार भी देगा। वहीं वाराणसी के पिंडरा में आज पहला 75 सीट का वातानुकूलित जादूज सिनेमा घर की शुरूआत फिल्म "सनकी दरोगा" के साथ किया।